June 26, 2025 3:18 AM

Menu

सरकारी जमीन पर कब्जा को लेकर हंगामा,112 नं पुलिस एवं थाना पुलिस के साथ गाली-गलौज एवं गोली मारनें की धमकी।

सोनभद्र-सोनप्रभात-वेदव्यास सिंह मौर्य

सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के कम्हरियां मेन रोड पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने में मंगलवार को सायं काल भारी हंगामा हुआ। ग्राम प्रधान प्रमिला सिंह ने बताया कि आराजी नम्बर 596 रकबा लगभग 11 बिस्वा रावर्टसगंज खलियारी मुख्य मार्ग पर स्थित है। जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपए के ऊपर है।उक्त भूमि पर कृपा शंकर पुत्र रामससनेही,रमवंती पत्नी रामसनेही, रिंकी पत्नी मनोज के द्वारा कब्जा किया जा रहा था।

दिनांक 30/11/2021 को उप जिलाधिकारी के आदेश पर लेखपाल व ग्रामीणों पुलिस के समक्ष नापी करके अबैध कब्जाधारियों को मना किया गया था। पुनः 28/12/2021 को अबैध कब्जा किया जाने लगा। ग्राम प्रधान के द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे डायल 112 पुलिस के साथ अपने को भाजपा मंडल अध्यक्ष बताकर रमाकांत पटेल पुत्र राधेश्याम एवं रामसुरत पटेल पुत्र रामचन्द्र के द्वारा गाली गलौज के साथ हाथापाई की जाने लगी।मजबूर होकर डायल 112 की पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक रायपुर को सूचना दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक एवं एस एस आई महिला कांस्टेबल, कांस्टेबलों के साथ भी दूर्ब्यवहार किया जाने लगा।

किसी तरह रायपुर पुलिस ने अवैध कब्जाधारियों को थानें लेकर आई। थाने पहुचते ही दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता थाना परिसर में इकट्ठा होकर छोड़ने का दबाव बनाने लगे। इतना ही नहीं उपरोक्त रमाकांत पटेल के द्वारा थाना परिसर में ही एस एस आई को बाहर निकलते ही गोली मारनें की धमकी दी जाने लगी। साथ ही प्रधान के पूरे परिवार को गाली गलौज के साथ जान से मारने की धमकी दी जा रही है।रात में ही पुलिस क्षेत्राधिकारी शहर ने आकर 112 नम्बर पुलिस थाना पुलिस एवं कम्हरियां गांव के ग्रामीणों का बयान दर्ज कर लिए हैं। रायपुर पुलिस ने रमवंती पत्नी रामसनेही, रिंकी पत्नी मनोज, रमाकांत पटेल पुत्र राधेश्याम,रामसुरत पटेल पुत्र रामचन्द्र को धारा 151,107,116 में चालान कर दिया है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On