सराहनीय:नगर पंचायत दुद्धी की 4 सड़कों का डेढ़ करोड़ की लागत से बदलेगी तस्वीर

डीएमएफ मद से ट्रिपल इंजन की सरकार

(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरों चीफ) सोनभद्र:दुद्धी सोनभद्र – नगर क्षेत्र की जर्जर व छतिग्रस्त हो चुकी चार प्रमुख मार्गों के निर्माण के लिए गुरुवार को जिलाध्यक्ष भाजपा नंदलाल गुप्ता व चेयरमैन कमलेश मोहन ने आधारशिला रखी। जिससे नगरवासियों में हर्ष का माहौल है।

जिला खनिज फाउंडेशन मद से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से इन सभी सड़कों की तस्वीर बदलेगी। चेयरमैन कमलेश मोहन ने बताया कि 15-20 वर्ष पूर्व बने नगर की चार प्रमुख मार्ग डीहवार बाबा रोड, कलकली बहरा रोड, शिवाजी तालाब अमवार रोड व चर्च रोड ( मछली गली) की हालत काफी जर्जर व दयनीय हो चुकी थी। इन सड़कों के पुनर्निर्माण की लम्बी मांग व जिलाध्यक्ष जी के प्रयास से जिलाधिकारी महोदय द्वारा डीएमएफ मद से करीब डेढ़ करोड़ रुपये स्वीकृत किया गया है।जिसकी आज आधारशिला रखी गयी है। जिलाध्यक्ष श्री नंदलाल ने कहा कि मा.योगी जी की अन्य कल्याणकारी योजनाओं से भी नगर की तस्वीर बदलकर,विकास की रफ्तार तेज की जा रही है। सरकार की तमाम योजनाओं का फण्ड नगर विकास के लिये स्वीकृत कराये जा रहे हैं। अभी करोड़ों की लागत से टाऊन क्लब मैदान में बाउंड्रीवाल और खेल भवन,पेयजल योजना समेत कई विकास कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि चेयरमैन के लगातार प्रयास से ही यह सम्भव हो पाया है।उन्होंने लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए,नगरीय विकास में हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर रामेश्वर राय, पूर्व जिला जज राजन चौधरी,जिला मंत्री दिलीप पांडेय,मंडल अध्यक्ष दीपक शाह,पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, मनीष जायसवाल,पीयूष कसेरा,सभासद आमेश सिंह,सोनू खान,शाहिद आलम,धीरज जायसवाल,राकेश आजाद, आनंद कुमार,मोहित अग्रहरि, अन्नू,अंका कुमार,पंकज अग्रहरि,आशीष जायसवाल,संजय जायसवाल,गोरख अग्रहरि,अमरनाथ जायसवाल,मनोज अग्रहरि,सुरेंद्र गुप्ता,अंकित जौहरी, अमृत अग्रहरि,प्रिंस आदि लोग उपस्थित रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On