(जितेंद्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरों चीफ)सोनभद्र:दुद्धी सोनभद्र उत्तर प्रदेश अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिला टीम में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स एकेडमी दुद्धी की टीम गत 13 जनवरी 2026 को उत्तर प्रदेश की टीम में चयन कड़े संघर्ष और मेहनत के बदौलत अनुसूचित जनजाति आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र दुद्धी में वर्षों से रामलीला खेल मैदान पर पसीना बहा रहे युवतियों ने कराकर अपने काबलियत का लोहा मनवाया। आगामी 19 फरवरी 2026 को यह युवतियां कलकत्ता में आयोजित ओलंपिक खेल संघ में फुटबॉल महिला टीम का अनुसूचित जनजाति वर्ग से हिस्सा लेंगे जो दुद्धी परिक्षेत्र ही नहीं जनपद सोनभद्र उत्तर प्रदेश के लिए गर्व की बात है। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता के क्रम में कुमारी प्रमिला, शुभमिता,संजना, सोनी,हेमंती, काजल, आस्था आदि नेशनल ओलंपिक खेल में हिस्सेदारी को लेकर अत्यंत उत्साहित हैं कई यूतियों ने कहा कि जीत कर आना हम सभी का लक्ष्य है उत्तर प्रदेश का नेतृत्व करना हम सभी के लिए गर्व की बात है ऐसा मौका मिला या हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। ओलंपिक संघ के जिला उपाध्यक्ष शिव शंकर गुप्ता एवं संरक्षक मेजर ध्यानचंद रामेश्वर प्रसाद राय,कन्हैया लाल व जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ने नेशनल ओलंपिक में प्रतिभा दुद्धी क्षेत्र की होनहार खिलाड़ियों का होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए सफलता की कामना ईश्वर से किया है। इस मौके पर फुटबॉल खिलाड़ी मौके पर मौजूद रहे,
Mukesh (aka Shaktipal) is a journalist with 10 years of experience in Sonbhadra, known for his ground-level reporting and strong focus on local public issues.
















