साइबर क्राइम के क्षेत्र में सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता साइबर ठगी के कुल 36लाख रुपए कराई गई वापस

(संवाददाता –संजय सिंह)जनपद सोनभद्र में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा साइबर ठगी से पीड़ित नागरिकों को शीघ्र न्याय एवं राहत प्रदान करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के कुशलनिर्देशन में साइबर अपराध के विरुद्ध सघन एवं निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।कुमार के उक्त अभियान के अंतर्गत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल साइबर क्राइम) श्री अनिल कुमार के मार्गदर्शन तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी पिपरी (सहायक नोडल साइबर क्राइम) श्री हर्ष पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण मेंजनपदीय साइबर सेल/साइबर क्राइम पुलिस थाना एवं जनपद के समस्त थानों पर गठित साइबर हेल्प डेस्क द्वारा अत्यंत सजगता. तकनीकी दक्षता एवं अथक प्रयासों के साथ कार्यवाही की गई।पुलिस की निरंतर, सुनियोजित एवं समयबद्ध कार्यवाही के परिणामस्वरूप माह फरवरी से अबतक साइबर ठगी से प्रभावित 86 पीड़ितों की कुल ₹35,86,160/- की धनराशि तथा विगत माह जनवरी वर्ष 2026 में साइबर ठगी के कुल 48 पीड़ितों की कुल ₹23,12,636/- की धनराशि पीड़ितों के मूल बैंक खातों में सकुशल वापस कराया गया है।यह उल्लेखनीय सफलता जनपदीय साइबर सेल द्वारा NCRP पोर्टल पर सतत निगरानी, साइबर हेल्पलाइन

1930 पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान, संदिग्ध खातों को तत्काल होल्ड कराना, डिजिटल एवं तकनीकी साक्ष्यों

का गहन विश्लेषण तथा विभिन्न बैंकों से निरंतर समन्वय स्थापित कर प्राप्त की गई है।जनपद सोनभद्र पुलिस साइबर अपराधों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति के तहत न केवल अपराधियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही कर रही है, बल्कि साइबर ठगी से पीड़ित आमजन की धनराशि सुरक्षित वापस दिलाने हेतु पूरी प्रतिबद्धता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।जनपद सोनभद्र पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On