February 6, 2025 5:44 PM

Menu

साड़ी के फंदा से लटकता मिला विवाहिता का शव,जांच में जुटी पुलिस

सोन प्रभात लाइव

सोनभद्र:- बभनी थाना क्षेत्र के पिपरहर गांव में बुधवार की सुबह गर्भवती महिला का शव आम के पेड़ में साड़ी के फंदा से लटकता मिला। महिला ने फांसी क्यों लगाई इसका पता नहीं चल पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवा दिया। धनपतिया देवी 30 पत्नी विनोद कुमार निवासी पिपरहर मंगल वार की रात खाना खाकर सो गई। सुबह जब परिवार के लोग सो कर उठे तो किसी ने बताया कि घर से 20 मीटर दूर आम के पेड़ में साड़ी के फंदे से एक महिला का शव लटक रहा है। जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो धनपतिया का शव देखकर अवाक रह गए। पति विनोद कुमार ने बताया कि वह साढ़े नौ बजे रात हिण्डाल्को रेनुकूट से काम करके घर आया । पत्नी ने उसे खाना दिया और साथ में भोजन भी किया।खाना खाने के बाद सभी लोग सोने चले गए। रात में वह 12 बजे तक बातचीत करती रही। इसी बीच विनोद को नींद आ गई और सो गया। दोनों बच्चे भी सो गए। इसके बाद वह कब घर से बाहर जाकर आम के पेड़ में फांसी लगा लिया। इसका किसी को पता ही नही चला। सुबह जब लोग सोकर उठे तो धनपतिया घर में नही दिखाई दी। तब लोग बाहर निकले। दरवाजे से 20 मीटर दूर आम के पेड़ से उसका शव पेड़ से लटकते देख दंग रह गए। घर में चीख पुकार शुरू हो गई। गांव के आस पास इकट्ठा हो गए। दोनों बच्चे भी दहाड़ मारकर रोने लगे। घटना की सूचना विनोद ने बभनी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बभनी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। महिला ने फांसी किस कारण से लगाई इसका खुलासा नहीं हो सका। थानाध्यक्ष सुरेश चन्द्र द्विवेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On