रेनुकूट/ संवाददाता: यू. गुप्ता / सोन प्रभात
राष्ट्र की प्रथम नागरिक महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से शिष्टाचार भेंट की। माननीय राष्ट्रपति जी से विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। 2020 में उनसे तब मुलाक़ात हुई थी जब वो झारखंड राज्य की राज्यपाल थी। तब भी वे बेहद सरल स्वभाव की थी और आज देश के सर्वोच्च पद पर रहने के बावजूद उनके स्वभाव में लेशमात्र अंतर नज़र नहीं आया। बहुत सी बातें हुई और महामहिम का मार्गदर्शन मिला।

राष्ट्रीय सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में अपनी एक विशेष व अलग पहचान बना चुकी संस्था नेशनल इंटीग्रेटेड फ़ोरम ऑफ़ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कल से दिल्ली में शुरू होगी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पूर्व महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मर्मु जी का आशीर्वाद व मार्गदर्शन दो दिवसीय बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी को नई ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। निफा द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों की सराहना करते हुए राष्ट्रपति ने उन्हें भारत की कला व संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए वृहद् प्रयास करने की सलाह दी और कहा कि इस देश की संस्कृति व सांस्कृतिक विधाएँ बहुत महान हैं व आज की युवा पीढ़ी को इनकी जानकारी होनी बेहद आवश्यक है। उन्होंने एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत भारत के विभिन्न राज्यों व संस्कृतियों में सामंजस्य स्थापित करने का विशेष उल्लेख किया।
राष्ट्रपति ने लिंग समानता व लड़कियों के सम्मान और महिला सशक्तिकरण पर भी चर्चा की व बताया कि आदिवासी समाज में लड़कियों के जन्म को शुभ माना जाता है और उनके जन्म पर ख़ुशी मनाई जाती है और अब धीरे धीरे भारत में बेटियों के प्रति समाज का नज़रिया सकारात्मक हो रहा है।

संस्था के राष्ट्रीय संयोजक एडवोकेट नरेश बराना, वरिष्ठ सलाहकार हरीश शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव व कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष डॉ अश्विनी शेट्टी, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष श्रवण शर्मा, उतर प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार दुबे ,केरल राज्य प्रधान शिजीन वरगीज, व मिज़ोरम राज्य प्रधान जैसीनता वनलालेनजामी ने आज राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से भेंट की व उन्हें संस्था द्वारा राष्ट्र निर्माण, रक्तदान, नेत्रदान,अंगदान और समाज मे भलाई के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

प्रीतपाल पन्नु ने झारखंड के राज्यपाल के रूप में हुईं भेंट व वर्ष 2020 में निफा द्वारा आयोजित राष्ट्र व्यापी रक्त दान अभियान संवेदना में झारखंड राज्य के राज्यपाल के रूप में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिये गये मार्गदर्शन व सहयोग के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया।

इस अवसर पर निफा के फाइन आर्ट विंग के कलाकार कुरुक्षेत्र निवासी मलकीत सिंह द्वारा विशेष रूप से तैयार राष्ट्रपति मुर्मू जी की पेंटिंग उन्हें निफा की और से भेंट की

Son Prabhat Live News is the leading Hindi news website dedicated to delivering reliable, timely, and comprehensive news coverage from Sonbhadra Uttar Pradesh + 4 States CG News, MP News, Bihar News and Jharkhand News. Established with a commitment to truthful journalism, we aim to keep our readers informed about regional, national, and global events.

