June 24, 2025 1:02 PM

Menu

सिंगरौली – लोक प्रिय व युवा विधायक सुभाष वर्मा बने अनुसूचित जन जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष।

  • कार्य कर्ताओ के लिए मैं चौबीसों घंटे उपलब्ध _ सुभाष वर्मा
  • विंध्य नगर चौराहे पर भा ज पा कार्य कर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

विंध्य नगर – सिंगरौली / सुरेश गुप्त “ग्वालियरी” – सोन प्रभात

स्वागत कार्यक्रम में विंध्य नगर चौराहे पर करीब तीन घंटे विलंब से पहुंचने के बावजूद भी कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ , पूर्व मंडल महा मंत्री रमेश कुशवाहा तथा धर्म कुमार वर्मा की अगुआई में सैकड़ों कार्य कर्ताओ ने माननीय नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष एवम विधायक अनुसूचित जनजाति मोर्चा सुभाष
वर्मा का एवम लोक प्रिय जिला अध्यक्ष भाजपा वीरेंद्र गोयल एवम पूर्व जिला अध्यक्ष तथा प्रदेश समिति सदस्य राम निवास शाह का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।

मुख्य अतिथि सुभाष वर्मा ने अपने संबोधन में सभी भाजपा कार्य कर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा एक अनुशासित व संगठित पार्टी है ,एक आम कार्यकर्ता भी यहां बड़ी जिम्मेदारी के पद पर पहुंच सकता है। मैं भी आप ही के बीच से हूं , आप कभी भी मुझसे मिल सकते है,
अंत में मंडल महा मंत्री धर्म कुमार वर्मा ने सभी आमंत्रित अतिथि गणों तथा उपस्थिति कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर वरिष्ठ कार्य कर्ता सीता राम वर्मा वार्ड संयोजक आशुतोष सिंह,पूर्व पार्षद उमेश वर्मा,प्रभात कुमार,राजेश तिवारी,सुदेश सिंह सहित सैकड़ों कार्य कर्ता उपस्थित रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On