सिविल बार एसोसिएशन दुद्धी की चुनावी अधिसूचना जारी, नामांकन 7 अप्रैल कों ,मतदान व मतगणना 13 अप्रैल कों

सी ओ पी धारी अधिवक्ता ही मतदान व चुनाव में लें सकेंगे हिस्सा

(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरों चीफ सोनभद्र)दुद्धी सोनभद्र मुंसिफ कोर्ट परिसर अंतर्गत सिविल बार एसोसिएशन दुद्धी का चुनावी अधिसूचना जारी एल्डर कमेटी चेयरमैन / मुख्य निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट व सहायक निर्वाचन अधिकारी सुखसागर यादव एडवोकेट,मोहर सिंह सैनी एडवोकेट, मनोज कुमार मिश्रा एडवोकेट व विनोद कुमार वर्मा एडवोकेट द्वारा जारी अधिसूचना दिनांक 3 अप्रैल 2026 दिन शुक्रवार को कर दी गई। चुनावी अधिसूचना के क्रम में नामांकन फॉर्म मिलने व फॉर्म भरने का दिनांक 7 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार व 8 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार कों प्राप्त 11:00 बजे से सायं 4 बजें तक तय किया गया है। नामांकन फार्म की जांच दिनांक 9 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को प्रातः 11:00 से शाम 4:00 तक होगा। नामांकन फार्म वापसी दिनांक 10 अप्रैल 2026 दिन शुक्रवार को प्रातः 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक हों सकेगा। तत्पश्चात मतदान व मतगणना विजेता प्रत्याशीयों के परिणाम की घोषणा दिनांक 13 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को प्रातः 11 बजें से सायं 3 बजें तक किया जायेगा। इस आशय की जानकारी एल्डर कमेटी द्वारा दी गई है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On