February 23, 2025 9:37 AM

Menu

सोनभद्र-: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की आवश्यक बैठक सम्पन्न, दिये गए आवश्यक दिशा निर्देश।

  • शिक्षक हित सर्वोपरि-  योगेश पाण्डेय

सोनभद्र- सोनप्रभात -: आशीष गुप्त “अर्ष”

सोनभद्र।  जिला संघ कार्यालय में ब्लॉक अध्यक्ष/मंत्री/कोषाध्यक्ष की बैठक बुलायी गयी जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री योगेश कुमार पांडेय ने की।

जिसमें संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गयी तथा कहा कि “मनुष्य के जीवन में संगठन का बड़ा महत्व है, अकेला मनुष्य शक्तिहीन है। संगठन में प्रत्येक मनुष्य को अपनी व्यक्तिगत भावनाओं पर नियंत्रण करना होता है, इसलिए संगठन में व्यक्ति को बौद्धिक रूप से भी समर्पित होना पड़ता है।  संगठित होने पर उसमें शक्ति आ जाती है। संगठन की शक्ति से मनुष्य बड़े-बड़े कार्य भी आसानी से कर सकता है। संगठन में ही मनुष्य की सभी समस्याओं का हल है। जो परिवार और समाज संगठित होता है वहां हमेशा खुशियां और शांति बनी रहती है और ऐसा देश तरक्की के नित नए सोपान तय करता है। इसके विपरीत जो परिवार और समाज असंगठित होता है वहां आए दिन किसी न किसी बात पर कलह होती रहती है जिससे वहां हमेशा अशांति का माहौल बना रखता है।”


इस बैठक में ब्लॉक अध्यक्षों ने शिक्षकों की तमाम समस्याओं को रखा जिनको सुनने के बाद जिला अध्यक्ष जी ने शिक्षकों की समस्याओं को दूर करवाने का आश्वासन दिया।

इस बैठक में शिक्षक जिला संरक्षक श्री जय प्रकाश राय जी, वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष एवं ब्लॉक संरक्षक श्री सर्वेश कुमार गुप्त जी, श्रीअबध बिहारी सिंह जी, कोषाध्यक्ष श्री अशोक सिंह जी, जिला संगठन मंत्री श्री शशांक चतुर्वेदी जी,ब्लॉक अध्यक्ष बभनी चंद्रजीत जी, ब्लॉक महामंत्री म्योरपुर बब्बन गुप्ता जी, ब्लॉक अध्यक्ष रॉबर्ट्सगंज मनीष शर्मा जी, ब्लॉक अध्यक्ष चोपन अमित सेठ जी,महामंत्री पवन सिंह जी ब्लॉक महामंत्री दुद्धी भोलानाथ अग्रहरी जी ,सुनील कुमार सिंह, अमरनाथ आदि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On