February 23, 2025 9:37 AM

Menu

सोनभद्र-: एक युवक की गला काटकर खौफनाक हत्या, क्षेत्र में सनसनी। कारण -अज्ञात।

सोनभद्र – सोनप्रभात

वेदव्यास सिंह मौर्य – 

मांची थाना क्षेत्र के मड़पा( निचला मड़पा)में राजेश यादव पुत्र कांता यादव के20 वर्षीय पुत्र की गलाकाट कर हत्या कर दी गई।

प्रतीकात्मक तस्वीर

बतादें कि आज दिन में दो बजे तक प्रधान पति के द्वारा मच्छर दानी का वितरण किया जा रहा था।राजेश दो बजे तक उस कार्य क्रम में देखा गया था, उसके माता पिता थरियवा टांड़ खेत पर रह रहे थे।खेत पर जाते समय थरियवा टांड़ अरहर के खेत में लगभग 4 बजे उसकी हत्या गला काट कर कर दी गई।राह चलते लोगों के सूचना पर लोगों की भीड़ लग गई।

पूरे क्षेत्र में हत्या की खबर सुनते ही सनसनी फैल गई।थाना प्रभारी विरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि सूचना पर मड़पा गांव पहुंच गया हूं ,किसनें घटना को अंजाम दिया है जांच पड़ताल की जा रही है।सीओ अभिनव यादव भी मौके पर पहुंचे।घटना का कारण अभी तक अज्ञात है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On