June 25, 2025 2:52 AM

Menu

सोनभद्र चुनावी परिणाम – ओबरा विधानसभा से संजीव गोंड भाजपा प्रत्याशी लगातार दूसरी बार बने विधायक, 26717 वोट से जीते।

सोनभद्र – सोन प्रभात / आशीष गुप्ता – वेदव्यास सिंह मौर्य

  • सोनभद्र विधानसभा चुनाव परिणाम – ( ओबरा विधानसभा – 402)
  • परिणाम स्थिति – 2022 ( भाजपा प्रत्याशी संजीव गोंड )  26442 वोट से जीते। 

 

यूपी चुनाव के सातवें चरण के तहत सोनभद्र की 4 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई थी जिसकी मतगणना सुबह 8:00 बजे से शुरू हो चुकी है। मतदान प्रतिशत की बात करें तो सोनभद्र जिले में 59.05 फ़ीसदी वोटिंग हुई थी, जिसमें घोरावल में सर्वाधिक 63.30 फ़ीसदी मतदान और सबसे कम 49.63 फ़ीसदी मतदान ओबरा में हुआ था वही रॉबर्ट्सगंज में 60.89 फीसदी और दुद्धी में 61.38 फीसदी वोटिंग हुई थी।

  • फिर से बनेगी योगी सरकार
ओबरा विधानसभा निर्वाचित विधायक – संजीव गोंड

ओबरा (एसटी) सीट से इस समय बीजेपी के संजीव कुमार गोंड विधायक हैं। 2017 में उन्होंने सपा के रवि गोंड को हराया था। इस बार के चुनाव में बीजेपी ने फिर संजीव कुमार पर भरोसा जताया। वहीं सपा ने अरविंद कुमार को टिकट दिया था, बसपा से सुभाष खरवार और कांग्रेस से रामराज गोंड भी मैदान में हैं।

संजीव गोंड ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी को मत से हराकर , दूसरी बार लगातार ओबरा विधानसभा से विधायक बने। भाजपा प्रत्याशी को कुल 78364 मत मिले जबकि निकटम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी को51922 मत मिले , 26442वोटों से भाजपा की जीत हुई।

  • परिणाम स्थिति – 2022 विधानसभा चुनाव
  • BJP भारतीय जनता पार्टी  – विजयी –  कुल प्राप्त मत -78364
  • SP समाजवादी पार्टी – कुल प्राप्त मत – 51922
  • BSP बहुजन समाज पार्टी –  कुल प्राप्त मत – 20131

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On