June 25, 2025 2:46 AM

Menu

सोनभद्र चुनावी परिणाम – भाजपा प्रत्याशी डा० अनिल कुमार मौर्य दूसरी बार लगातार बनेंगे घोरावल विधानसभा (400) विधायक।

सोनभद्र – सोन प्रभात / आशीष गुप्ता – वेदव्यास सिंह मौर्य

  • सोनभद्र विधानसभा चुनाव परिणाम – ( घोरावल विधानसभा – 400)
  • परिणाम स्थिति – 2022 ( भाजपा अनिल कुमार मौर्य )  23922 वोट से जीते। 

यूपी चुनाव के सातवें चरण के तहत सोनभद्र की 4 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई थी जिसकी मतगणना सुबह 8:00 बजे से शुरू हो चुकी है। मतदान प्रतिशत की बात करें तो सोनभद्र जिले में 59.05 फ़ीसदी वोटिंग हुई थी, जिसमें घोरावल में सर्वाधिक 63.30 फ़ीसदी मतदान और सबसे कम 49.63 फ़ीसदी मतदान ओबरा में हुआ था वही रॉबर्ट्सगंज में 60.89 फीसदी और दुद्धी में 61.38 फीसदी वोटिंग हुई थी।

  • फिर से बनेगी योगी सरकार
अनिल कुमार मौर्य – फाइल फोटो

सोनभद्र जनपद के चारो विधानसभा में सबसे ज्यादा अंतर से हार – जीत तय करने वाला विधानसभा घोरावल सूची में टॉप पर है। भाजपा प्रत्याशी डा० अनिल कुमार मौर्य दूसरी बार लगातार बनेंगे घोरावल विधानसभा विधायक। भाजपा को कुल 101277 मत प्राप्त हुए, जबकि निकटम प्रतिद्वंदी सपा को कुल 77355 मत प्राप्त हुए।

  • घोरावल विधानसभा सीट (400): रिजल्ट Live –

घोरावल सीट से बीजेपी के अनिल कुमार मौर्य विधायक हैं। 2017 में उन्होंने सपा के रमेश चंद्र दुबे को हराया था। इस बार फिर से बीजेपी ने यहां से अनिल कुमार मौर्य को मैदान में उतारा। वहीं सपा ने रमेश चंद्र दुबे, बसपा ने मोहन कुशवाहा और कांग्रेस ने विदेश्वरी सिंह पर दांव खेला है।

  • परिणाम स्थिति – 2022 ( भाजपा अनिल कुमार मौर्य )  23922 वोट से जीते। 
  • BJP भारतीय जनता पार्टी – कुल प्राप्त मत – 101277
  • SP  समाजवादी पार्टी – कुल प्राप्त मत – 77355
  • BSP  बहुजन समाज पार्टी – कुल प्राप्त मत -46941

 

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On