February 5, 2025 3:27 PM

Menu

सोनभद्र : चोपन पुलिस ने वांछित दो वाहन पासरों को किया गिरफ्तार।

चोपन / सोनभद्र – अनिल अग्रहरि / सोन प्रभात

चोपन सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं कुशल नेतृत्व में वांछित अभियुक्त गण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में थाना रावर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 616/2023 धारा- 3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप (निवारण) अधिनियम- 1986 में वांछित अभियुक्त गण 1. आदित्य तिवारी पुत्र स्व0 शिवशंकर तिवारी निवासी बारी डाला सेवा सदन थाना चोपन जनपद सोनभद्र, 2. डी0पी0 सिंह उर्फ दीपक सिंह पुत्र स्व0 बच्चा सिंह निवासी सागरपाली थाना फेफना जनपद बलिया हालपता डाला सेवा सदन थाना चोपन जनपद सोनभद्र को थाना चोपन पुलिस द्वारा आज प्रातः 09.30 बजे मुखबीर की सूचना पर डाला बाजार अल्ट्राटेक गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियोग की विवेचना प्रभारी निरीक्षक चोपन द्वारा सम्पादित की जा रही है। अभियुक्त गण को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।

अभियुक्त गण का पूर्व आपराधिक इतिहास-

  1. मु0अ0सं0 53/23 धारा 379,411,353,120 बी भादवि व 3/58/72 उ0प्र0 उपखनिज परिहार) नियमावली) 2021 व 4/21 खान व खनिज अधि0 व 3 लोक सम्पति क्षति निवारण अधिनियम थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र ।
  2. मु0अ0सं0 126/23 धारा 353,332,147,504,419,420,120 बी भादवि व 3/58/72 उ0प्र0 उपखनिज (परिहार) नियमावली 2021 व 4/21 खान व खनिज अधि0 व 3 लोक सम्पति क्षति निवारण अधिनियम थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र ।
  3. मु0अ0सं0- 616/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम- प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह ,का0 मंजीत सरोज शामिल रहे।

Advertisement
Ad- Shivam Medical

The specified slider is trashed.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On