सोनभद्र: जुगैल थाना क्षेत्र से 14 वर्षीय नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिजनों में आक्रोश

सोनभद्र।Sonprabaht News – Anil Agrahari/ 

जुगैल थाना क्षेत्र से एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार नाबालिग बीते रविवार की रात करीब 10 बजे के बाद से घर से गायब है, जिसका अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है।

पीड़िता की मां पिछले आठ दिनों से लगातार थाने के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन अब तक न तो प्राथमिकी दर्ज की गई है और न ही कोई ठोस कार्रवाई होती दिखाई दे रही है। इस स्थिति से पीड़ित परिवार गहरे सदमे और चिंता में है।

बताया गया कि नाबालिग की मां स्थानीय प्राथमिक विद्यालय में मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) योजना के अंतर्गत खाना बनाने का कार्य करती हैं। करीब 12 वर्ष पूर्व पति की मृत्यु हो जाने के बाद से वह अकेले ही परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं।

पीड़िता की मां का आरोप है कि उन्होंने कई बार थाने में शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। इधर, नाबालिग के लापता होने से गांव में दहशत और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र मुकदमा दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि नाबालिग के लापता होने जैसे मामलों में त्वरित कार्रवाई बेहद जरूरी है।

अब देखना यह होगा कि पुलिस कब तक मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई करती है और पीड़ित परिवार को न्याय मिल पाता है या नहीं।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On