March 14, 2025 3:18 AM

Menu

सोनभद्र – तहसील मुख्यालयों पर पहुंचने से पहले ही सपा के प्रमुख नेताओं को घर में किया गया नजरबंद, दर्जनों नेता गिरफ्तार।

सोनभद्र – सोनप्रभात-  वेदव्यास सिंह मौर्य/ आशीष गुप्ता

पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर महिलाओं पर ‌अत्याचार, बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख चुनाव में धांधली सहित अन्य मुद्दों पर उत्तर प्रदेश के सभी तहसील मुख्यालयों पर आज धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम निर्धारित था।रात में ही पुलिस द्वारा सपा के चर्चित नेताओं को घर में ही नजरबंद कर दिया गया। कुछ नेता इधर उधर से पहुंचने की कोशिश में लगे थे उनको पकड़ कर थानों में बिठा दिया गया है।

ओबरा में जिलाध्यक्ष विजय यादव, म्योरपुर संजय यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी यादव, पूर्व विधायक घोरावल रमेश चंद्र दूवे , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव,सहित तमाम नेताओं के घर पुलिस की तैनाती कर दी गई है।

वीडियो रिपोर्ट यहां -: 

 

 

श्री दूवे ने बताया कि योगी आदित्यनाथ धरना प्रदर्शन से डरकर इस तरह सपा कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने का कार्य कर रही है। लेकिन सपा कार्यकर्ता किसी से डरने वाले नहीं हैं।समय आने पर माकूल जवाब दिया जाएगा।

 

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On