सोनभद्र: थाना घोरावल पुलिस ने दहेज हत्या के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार.

  • पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में वांछित अपराधियों पर अभियान जारी

सोनभद्र | सोनप्रभात / Sanjay Singh – Vedvyas Singh Maurya

जनपद सोनभद्र में पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत थाना घोरावल पुलिस ने आज दहेज हत्या से संबंधित दो नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी थाना घोरावल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 182/25, धारा 80(2), 85 बीएनएस और 3/4 डीपी एक्ट के तहत की गई।


गिरफ्तार किए गए आरोपी और मामला

 दिनांक 20.09.2025 को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण इस प्रकार है:

  1. श्याम बाबू, पुत्र स्व0 राजकुमार, उम्र लगभग 32 वर्ष, निवासी ग्राम पेढ़, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र।

  2. सोन कुमारी, पत्नी स्व0 राजकुमार, उम्र लगभग 55 वर्ष, निवासी ग्राम पेढ़, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र।

दोनों अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


गिरफ्तारी में शामिल टीम

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल थे:

  • प्र0नि0 शिवप्रताप वर्मा, थाना घोरावल

  • हे0का0 अनिरूद्ध, थाना घोरावल

  • का0 मोहित सिंह, थाना घोरावल

  • म0का0 प्रतिभा, थाना घोरावल

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल के पर्यवेक्षण में यह गिरफ्तारी सफल हुई।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On