June 25, 2025 5:17 PM

Menu

सोनभद्र : दो लड़कियों की आपस में शादी, उनके पति के मृत्युयोग से बचाव हेतु किया दो कन्याओं का आपस विवाह।

सोनभद्र – सोन प्रभात / आशीष गुप्ता / 

सोनभद्र जनपद के बभनी विकासखंड स्थित एक गांव में दो लड़कियों का आपस में विवाह की खबर चर्चा में बनी हुई है, बताया गया कि शादी बीते 11 जुलाई सोमवार के रात्रि में हुई है, जिसके तीन – चार दिन बाद मामले ने तुल पकड़ा । आसपास के गांवो में ये शादी चर्चा में आने लगी।

विवाह के दौरान दोनो युवतियां।

अंधविश्वास के चक्कर में पड़कर उनके होने वाले पति के मृत्युयोग बाधा दूर करने हेतु रचाई शादी।

जानकारी के अनुसार किरबिल निवासी और घघरी निवासी गोंड जाति समुदाय के दो युवतियों की शादी गाजे बाजे के साथ घघरी में हुई थी। बताते चले कि किसी ओझा के कहने पर यह शादी हुई है। शादी की सारी रस्में निभाई गई, साथ ही दावत भी दिया गया। परिजनों के अनुसार लड़कियों के शादी के बाद पति का मृत्युयोग से बचने के लिए यह उपाय किया गया हैं, जिससे भविष्य में उनके पति की अकाल मृत्यु न हो।

जानकारी होने पर समाज ने लगाया दोनो परिवारों पर दंड –

दो लड़कियों की आपस में शादी की जानकारी होने पर गांव के आदिवासी पुजारियों और बिरादरी वालो ने नाराजगी जताई जिसके बाद पंचायत की बैठक भी बुलाई। जिसमे घंटो पंचायत के बाद दो – दो बकरे और भोज भात का दंड लगा दिया। इसके बावजूद दोनो परिवारों ने दंड को मानने से इन्कार यह कहकर किया कि अपनी बेटियो के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए हमने ये कदम उठाया है।

सोनभद्र में होती हैं अजीबो गरीब अंधविश्वास से जुड़ी घटनाएं,

सोनभद्र जनपद के अनेक पिछड़े गांवो में आज भी अंधविश्वास, ओझा, भूत – प्रेत, टोना टोटका का प्रचलन है, जिसे लोग मानते है और उसके अनुरूप कभी काम करने पड़ते है, तो बड़े से बड़े कदम उठा लेते है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On