July 29, 2025 10:23 AM

Menu

सोनभद्र : पन्नूगंज पुलिस ने 3 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले 57 वर्षीय वृद्ध को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा।


सोनभद्र,-सोनप्रभात,-वेदव्यास सिंह मौर्य

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 22.11.2022 को थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-143/2022 धारा 376AB भादवि व 5m/6 पोक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त गुलाब पुत्र स्व0 रामदेव, निवासी भरसही, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र को दिनांक 22.11.2022 को समय लगभग 15.15 बजे काशीराम चौराहा, थाना पन्नूगंज के पास से गिरफ्तार कर आज दिनांक 23.11.2022 को मा0 न्यायालय भेजा गया ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में ये रहे शामिल-

  1. प्रभारी निरीक्षक हेमन्त कुमार सिंह, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र ।
  2. आरक्षी धनन्जय राय, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र ।
  3. आरक्षी आरक्षी बृजेश कुमार सिंह, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र ।
Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On