July 1, 2025 9:02 PM

Menu

सोनभद्र पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट में भरी हुंकार।

संवाददाता:- यू.गुप्ता / सोन प्रभात

 सोनभद्र,रॉबर्ट्सगंज। पुरानी पेंशन बहाली के लिए मंगलवार को प्राथमिक शिक्षक संघ ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित 6 सूत्रीय मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गयी।

दोपहर मे शिक्षकों का हजूम / जुलूस कलेक्ट्रेट पहुंचा। परिसर मे उन्होंने धरना देना शुरू किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संगठन मंत्री और जिलाध्यक्ष योगेश पांडे ने कहा कि “पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है। इसे पाने के लिए संघर्ष चलता रहेगा। देश में दो तरह की व्यवस्था नहीं चलेगी। एक तरफ सांसद- विधायक पेंशन और पारिवारिक पेंशन ले रहे हैं और कर्मचारियों को इससे वंचित किया जा रहा है।देश के लाखों कर्मचारी पुरानी पेंशन की बहाली बहाली हेतु आज भी सरकार से एक उम्मीद लगा कर बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अन्य प्रदेशों में वहां के राज्य सरकारों द्वारा पेंशन बहाली की घोषणा कर उसके बहाली के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश सहित समस्त प्रदेशों को भी इस पुरानी पेंशन को लागू करके शिक्षक और कर्मचारियों की मांगों को पूरा किया जाना चाहिए। शिक्षकों की पदोन्नति रुकी है। स्थानांतरण नहीं हो रहा है। उन्होंने शिक्षामित्र तथा अनुदेशकों को समायोजित करने की भी मांग किया।”

जिला संरक्षक जयप्रकाश राय और महामंत्री रविंद्र नाथ चौधरी ने कहा कि “संगठन शिक्षक और शिक्षक के हित के सम्मान में अब मैदान में उतर चुका है। यदि मांगे नहीं मानी गई तो सड़क से लेकर संसद तक इसकी आवाज बुलंद की जाएगी।” अंत में जिला प्रवक्ता अभिषेक मिश्रा ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।

इस मौके पर कोषाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष सर्वेश कुमार गुप्ता, संयुक्त मंत्री राजेश जायसवाल और समस्त ब्लॉकों के अध्यक्ष क्रमशः मनीष शर्मा, संतोष सिंह, पवन सिंह, तरुण चौबे, आनंद त्रिपाठी, अविनाश कुमार, भोलानाथ अग्रहरी, पवन शुक्लेश, चंद्रजीत सिंह, शिक्षामित्र संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष हीरामणि विश्वकर्मा जी, शिक्षामित्र संगठन के जिलाध्यक्ष वकील अहमद खान, म्योरपुर ब्लाक के जिला उपाध्यक्ष और महामंत्री बब्बन प्रसाद गुप्ता जी सहित भारी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाएं, शिक्षामित्र और अनुदेशक उपस्थित थे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On