February 5, 2025 9:26 PM

Menu

सोनभद्र पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सड़क पर उतरे कर्मचारी, निकाला आक्रोश मार्च, सभी कर्मचारियो से पट गया पूरा शहर।

रॉबर्टसगंज/ सोन प्रभात / उपमा गुप्ता /


आज काफी लंबे समय से लंबित पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आज अटेवा संगठन के नेतृत्व में शिक्षक और सभी संगठनो के पदाधिकारी सड़क पर उतरे।

इस प्रदर्शन से पूरा शहर कर्मचारियों से पट गया। लोगों ने पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया इसके पश्चात कलेक्ट्रेट में जिला प्रशासन को अपना ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सरकार से जल्द ही पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु के निर्देश पर जिला अध्यक्ष राजकुमार मौर्य के नेतृत्व में यह मार्च निकाला गया। इस प्रदर्शन के दौरान विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

इस विरोध प्रदर्शन का समर्थन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अविनाश कुशवाहा ने समर्थन देते हुए पैदल मार्च में कार्यकर्ताओं के साथ रहे। यह आक्रोश मार्च हाइडिल मैदान से प्रारंभ होकर महिला थाना, शीतला मंदिर चौक, बढ़ौली चौराहा होते हुए पुनः हाइडिल मैदान पर ही वापस समाप्त हुआ।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संगठन मंत्री और जिलाअध्यक्ष योगेश पांडे जी ने कहा कि “पुरानी पेंशन हमारे बुढ़ापे की लाठी है। करीब 36 से अधिक विभागों के कर्मचारी पिछले कई वर्षों से पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के कठिन परिश्रम की बदौलत सरकार ने एनपीएस के स्थान पर यूपीएस योजना लागू की थी। लेकिन वह योजना भी कर्मचारियों के हितों में नहीं है। सरकार कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन को बहाल करें।

इस मौके पर अटेवा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रभारी रंजना सिंह ने कहा कि “आज राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु के नेतृत्व में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हर जिले में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। हमारी मांग है कि हमें हमारे बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए और जो भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं उसे कर्मचारियों का नुकसान ही हो रहा है। यह सभी अधिकारियों, कर्मचारी, स्टाफ नर्स, डॉक्टर, लेखपाल, शिक्षक, सिंचाई विभाग, पुलिस कर्मचारियों सभी का इसी में हित है। हम माननीय प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी से यह अपील करते हैं कि कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन को बहाल करें।

इस प्रदर्शन में रवि भूषण सिंह, यूटा जिलाअध्यक्ष शिवम अग्रवाल, जिला अध्यक्ष योगेश पांडे, सूर्य प्रकाश सिंह, इंदू सिंह, बबीता सिंह, अखिलेश सिंह, भोलानाथ सिंह, अभिषेक मिश्रा, अजय कुशवाहा, रवि प्रकाश सिंह, रामगोपाल यादव, कुंज लता त्रिपाठी, रंजना पंडित, दिव्या राय, प्रतीक्षा सिंह, जागृति गुप्ता, संघमित्रा राय, मनीष कुमार राय, बिहारी लाल आदि लोग उपस्थित पूरे जोश के साथ उपस्थित थे।

Ad- Shivam Medical

The specified slider is trashed.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On