February 6, 2025 4:34 AM

Menu

सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने झारखंड बॉर्डर पर स्थित विंढमगंज थाना का किया निरीक्षण।

विंढमगंज – सोनभद्र 

पप्पू यादव – सोनप्रभात

विंढमगंज-  सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अमरेंद्र प्रताप सिंह ने आज दोपहर के बाद शुक्रवार को झारखंड बार्डर पर स्थित थाना विंढमगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया।

एसपी श्री सिंह ने सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण करते हुए कार्यालय, हवालात, मेस, बैरक, महिला हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण कर थाना परिसर को साफ व स्वच्छ रखते हुए समय-समय पर सम्पूर्ण परिसर को सैनेटाइज करने तथा कार्यालय के अभिलेखों का बेहतर व व्यवस्थित रखरखाव करते हुए उनको अद्यावधिक रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया।

इसके अतिरिक्त नियमित रुप से आवश्यकतानुसार प्रभावी कॉम्बिंग/जनचौपाल/पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित करते हुए थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु सम्बंधित आवश्यक दिशा-निर्देश थानाध्यक्ष बृजमोहन सरोज को दिये गये।

Ad- Shivam Medical

The specified slider is trashed.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On