August 18, 2025 12:49 AM

Menu

सोनभद्र – बारिश नहीं होने से धान की खेती प्रभावित, भदई फसल सुखनें के कगार पर।

सोनभद्र – सोन प्रभात -: वेदव्यास सिंह मौर्य

उत्तर प्रदेश के ७५ जिलों में से ६७ जिलों में एकदम से सूखे जैसी हालत हो गई है।शेष आठ जिलों की हालत सामान्य है। १३ जुलाई तक नियमत‌‌ह ११७.८ मिमी बारिश हो जानी चाहिए थी लेकिन मात्र २२ मिमी बारिश दर्ज की गई है।

बारिश नहीं होने से धान के फसल के साथ साथ मक्का,उरद,तील,अरहर,सावां,कोदो,मेझरी सहित तमाम फसल पूरी तरह बर्बाद होने के कगार पर हैं। यहां तक कि धान की नर्सरी भी सुख रही है। जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गयी है।

एक तो दो वर्षों से कोरोना के चलते सारे धंधे बंद हो चुके हैं किसी तरह से किसान अपना जीवन यापन कर रहे हैं। वहीं इस संकट से उबरने का कोई रास्ता नहीं दिखाई दे रहा है। इन्ही स्थितियों को देखते हुए आगे सोनभद्र जिले को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित कर राहत कार्य शुरू कराने की जरूरत है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On