June 25, 2025 8:44 AM

Menu

सोनभद्र : मांगलिक कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग में एक आर्मी जवान की मौत, हड़कंप।

सोनभद्र- सोनप्रभात- वेदव्यास सिंह मौर्य

सोनभद्र जिले के रावर्टसगंज में बारात में हर्ष फायरिंग में एक आर्मी के जवान की मौत हो गई है।बतादें कि बाबूलाल यादव पुत्र दयाराम यादव 35 वर्ष आर्मी का जवान रावर्टसगंज कोतवाली क्षेत्र के तेन्दू महुआंरी का निवासी है। कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर बारात में शामिल होने आया था। मंगलवार बुधवार की रात ब्रम्हनगर में बारात में शामिल हुआ। इसी बीच हर्ष फायरिंग में बाबूलाल यादव को गोली लग गई।

आनन फानन में कुछ लोग लेकर जिला अस्पताल पहुंचे वहां देखते डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।मृत घोषित करने के बाद जो लोग अस्पताल लेकर गए थे फरार हो गए। डाक्टर की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है। जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सीओ राजकुमार त्रिपाठी इंस्पेक्टर दिनेश पांडेय चौकी प्रभारी संजय सिंह घटना स्थल पर पहुंच कर गोली चलने के कारणों की छानबीन में लगे हुए हैं।जवान की लाइसेंसी रिवाल्वर भी गायब है। सीसीटीवी फुटेज से अस्पताल पहुंचाने वालों की पहचान की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक सस्पेंस बरकरार है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On