May 9, 2025 8:54 PM

Menu

सोनभद्र – मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना बीमा योजना के नाम पर मृतक के परिजनों से ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार।

सोनभद्र – सोन प्रभात / आशीष गुप्ता / अनिल अग्रहरि – सोन प्रभात

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना ओबरा पुलिस द्वारा मुख्यमन्त्री किसान दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिलाने के नाम पर मृतकों के परिजनों से ठगी करने वाले एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

सम्बन्धित प्रकऱण में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 119/2022 व मु0अ0सं0-120/2022 धारा-406, 419, 420 भादवि से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्ता शकुन्तला पुत्री अलगू राम गुप्ता, निवासिनी तेलंग, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 32 वर्ष को गिरफ्तार कर अभियुक्ता उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया । अभियुक्ता का पूर्व में अपराधिक इतिहास भी रहा है जो निम्नवत है-

गिरफ्तार महिला का आपराधिक इतिहास-

1- मु0अ0सं0 144/18 धारा 392 भादवि, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।
2- मु0अ0सं0 17/19 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट, थाना करमा , जनपद सोनभद्र ।
3- मु0अ0सं0 74/18 धारा 323, 341, 389, 392, 506 भादवि, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1- उ0नि0 अमित कुमार त्रिपाठी, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।
2- आरक्षी इमरान खांन, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।
3- म0आरक्षी प्रीतू चौहान, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On