लिलासी / सोनभद्र | – आशीष गुप्ता
“संत किंग चंडोल आदिवासी कल्याण ट्रस्ट” द्वारा आयोजित “आर्यभट्ट ज्ञानकोश स्कॉलरशिप परीक्षा 2026” का भव्य आयोजन आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल, लिलासी (सोनभद्र) में संपन्न हुआ। इस परीक्षा में आसपास के कुल 36 विद्यालयों के कक्षा 8 के 163 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मेधावी छात्रों ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव:इस प्रतियोगी परीक्षा में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया—
प्रथम स्थान: चिराग कुमार (पिता – सुनील कुमार)
भगत सिंह स्कूल, जामपानी — 50/70 अंक
द्वितीय स्थान: कुमारी त्रिप्सी (पिता – राम ध्यान)
कंपोजिट विद्यालय, जामपानी — 47 अंक
तृतीय स्थान: धीरज कुमार गुप्त (पिता – अर्जुन)
कंपोजिट विद्यालय, धनखोर — 46 अंक
इन मेधावी छात्रों को क्रमशः ₹2000, ₹1500 एवं ₹1000 की धनराशि, साथ ही मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रोत्साहन पुरस्कार पाने वाले छात्र
प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में पांच प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया—
आकांक्षा कुमारी आभा (44 अंक)
चंद्रमणि (43 अंक)
आदित्य कुमार (43 अंक)
राजन (42 अंक)
सुजीत कुमार (42 अंक)
इन सभी को संस्थान द्वारा ₹200 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह:कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि श्री रघुवीर पनिका तथा विशिष्ट अतिथि राम ध्यान गुरुजी (प्रधानाचार्य, सोनती देवी इंटर कॉलेज, मधुबन) उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने करकमलों से विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
13 वर्षों से प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास
इस आयोजन की खास बात यह रही कि आदिवासी बहुल क्षेत्र में शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह पहल पिछले 13 वर्षों से लगातार जारी है। संस्थान का यह प्रयास क्षेत्र की छुपी प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
अभिभावकों ने सराहा प्रयास
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन बच्चों के भविष्य निर्माण में “मील का पत्थर” साबित होगा।
सफल संचालन और व्यवस्थाएं
विद्यालय की प्रबंधक आनंदिता गुप्ता ने पूरे कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन किया। सभी कक्ष निरीक्षकों ने परीक्षा को निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। साथ ही संस्थान द्वारा उपस्थित सभी बच्चों एवं अभिभावकों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई।

Mukesh (aka Shaktipal) is a journalist with 10 years of experience in Sonbhadra, known for his ground-level reporting and strong focus on local public issues.
















