June 24, 2025 11:37 AM

Menu

स्वछता अभियान पर चन्द दोहे- सुरेश गुप्त’ग्वालियरी’

सोनप्रभात – कला एवं साहित्य 

आओ हाँथ बँटाये हम,
बने नई पहचान!
शहर बने आदर्श यह,
रहे प्रथम सोपान!!

हर बीमारी की जड़ें,
कचड़ा दूषित वायु!
मार भगाओ गर इसे,
बढ़ जायेगी आयु!!

कन्धे पर झाडू लिये,
जब भी दिखे जवान!
ढूंढ रहा वह गन्दगी,
सफल करो अभियान!!

गॅदगी हम फैला रहे
वो करे स्वच्छ श्री मान
कचड़ा बाला कौन है
बतलाओ गुण वान!!

सुरेश गुप्त, विन्ध्य नगर बैढन
8795640541

Ad- Shivam Medical

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On