सोन प्रभात डिजिटल डेस्क – आशीष गुप्ता
कल्याण सिंह का जन्म 5 जनवरी 1932 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ था। कल्याण सिंह के पिता का नाम तेजपाल सिंह लोधी और उनकी माता का नाम सीता था। और कल्याण सिंह की पत्नी का नाम रामवती है।कल्याण सिंह के एक पुत्र और एक पुत्री है। कल्याण सिंह हिंदूराष्ट्रवादी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक स्वयंसेवक थे। स्कूल में रहते हुए ही वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य बन गए थे।

कल्याण सिंह जून 1991 में उत्तर प्रदेश मे पहली बार मुख्यमंत्री बने। बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद उन्होंने उसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुये 6 दिसम्बर1992 को मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया।
कल्याण सिंह 1993 के उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में अत्रौली और कासगंज से विधायक निर्वाचित किए गए थे।चुनाव में भाजपा एक सबसे बड़े दल के रूप में उभर कर सबके सामने आया लेकिन मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में समाजवादी- बहुजन समाज पार्टी ने गठबन्धन कर के सरकार बनायी और विधान सभा में कल्याण सिंह विपक्ष के नेता बने। कल्याण सिंह सितम्बर 1997 से लेकर नवम्बर 1999 तक दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री चुने गए थे।
21 अक्टूबर 1997 को बहुजन समाज पार्टी ने कल्याण सिंह सरकार से समर्थन वापस ले लिया।
कल्याण सिंह पहले से ही कांग्रेस के एक विधायक नरेश अग्रवाल के सम्पर्क में थे और उन्होंने जल्दी ही नयी पार्टी लोकतांत्रिक कांग्रेस का गठन किया और 21 विधायकों का समर्थन दे कर सरकार बनाया। इसके बाद
कल्याण सिंह ने नरेश अग्रवाल को ऊर्जा विभाग का कार्यभार सौंपा।
दिसम्बर1999 में कल्याण सिंह ने पार्टी छोड़ दी और जनवरी 2004 में दोबारा भाजपा से जुड़ गए । 2004 के आम चुनावों में कल्याण सिंह ने बुलन्दशहर से भाजपा के उम्मीदवार के रूप में लोकसभा का चुनाव लड़ा।
2009 में उन्होंने एक बार फिर से भाजपा को छोड़ दिया और एटा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय सांसद चुने गये।
कल्याण सिंह ने 4 सितम्बर 2014 को राजस्थान के राज्यपाल पद की शपथ ली और उन्हें जनवरी 2015 में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया।
कल्याण सिंह एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे। कल्याण सिंह राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी रहे। इससे पहले कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश से दो बार मुख्यमंत्री भी रहे। कल्याण सिंह की मृत्यु 21 अगस्त 2021 को हुई।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह जी की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि। pic.twitter.com/8ITcxKNSoQ
— Dr Satish Dwivedi (@drdwivedisatish) January 5, 2022

Son Prabhat Live News is the leading Hindi news website dedicated to delivering reliable, timely, and comprehensive news coverage from Sonbhadra, Uttar Pradesh, and beyond. Established with a commitment to truthful journalism, we aim to keep our readers informed about regional, national, and global events.

