June 25, 2025 2:34 AM

Menu

हाईवा और टेंपो के बीच जबरदस्त टक्कर में दो लोगों की मौत अन्य गंभीर रूप से घायल।

दुद्धी / सोनभद्र :  जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनप्रभात                                                                         

विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पोलवा – हीराचक गांव रीवा रांची मार्ग पर सवारी टेंपो एवं हाइवा गाड़ी में बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें टेंपो पर सवार मीना देवी पत्नी संजय शर्मा उम्र 36 वर्ष निवासी महुली व संगीता देवी पत्नी रमेश चौधरी निवासी बिलासपुर बंशीधर नगर झारखंड की मौत हो गई जबकि वाहन पर सवार मीना देवी के पति सहित कई यात्रियों को गंभीर चोटे आई हैं, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी सोनभद्र पहुंचाया गया।

समाचार लिखे जाने तक घायलों का उपचार जारी हैं। वहीं संकट मोचन मंदिर दुद्धी के पास खड़े वाहन में वाहन द्वारा जोरदार टक्कर के बीच मोटरसाइकिल को छति पहुंचने की सूचना प्राप्त हुई, वाहन रामकेश सिंह मुड़गुडी पहाड़ी पुजारी का बताया जा रहा है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On