February 23, 2025 10:41 AM

Menu

हाथीनाला पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय।

सोनभद्र / सोन प्रभात – अनिल अग्रहरि/ जितेंद्र चंद्रवंशी 

सोनभद्र। थाना हाथीनाला पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. 42/2024 धारा 103(1) बीएनएस के तहत की गई। पुलिस ने विवेचना के दौरान मामले में धारा 108 बीएनएस का भी संशोधन किया था।  

 

गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) और क्षेत्राधिकारी ओबरा की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तारी का पूरा घटनाक्रम

दिनांक 13 जनवरी 2025 को मुखबिर की सूचना के आधार पर हाथीनाला पुलिस ने अभियोग में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार है:

1. विफनी देवी (60 वर्ष) – पत्नी अशर्फी यादव, निवासी ग्राम सऊडीह, पोस्ट हथवानी, थाना हाथीनाला।

2. राजेश यादव (35 वर्ष)– पुत्र अशर्फी यादव, निवासी ग्राम सऊडीह, पोस्ट हथवानी, थाना हाथीनाला।

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को विधिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर उन्हें माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया। 

पुलिस की कड़ी कार्रवाई से अपराधियों में मचा हड़कंप 

हाथीनाला पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति विश्वास और सुदृढ़ हुआ है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ ऐसे अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं।

जागरूक नागरिकों से अपील

पुलिस ने स्थानीय जनता से अपील की है कि वे अपराध संबंधी किसी भी जानकारी के लिए पुलिस को सूचित करें, जिससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On