हिंडालको और रेडक्रॉस सोनभद्र के आजीवन सदस्य गौतम अग्रवाल ने 32 वीं बार किया रक्त दान महादान।

रेनुकूट, Sonbhadra – U. Gupta 

मानव सेवा सर्वोपरि प्रयास एक मुहिम जिंदगी बचाने की मुहिम के अंतर्गत आज के रक्तदाता रहे विश्व की सबसे बड़ी अल्युमिनियम मैन्युफैक्चरिंग कंपनी हिंडालको रेणुकूट आदित्य बिड़ला ग्रुप के बिज़नेस एच. आर. विभाग में कार्यरत एवं प्रयास फाउंडेशन एक मुहिम जिंदगी बचाने की रक्तदाता समूह के महासचिव गौतम अग्रवाल ने।
दुद्धि सोनभद्र निवासी 28 वर्षीय रुद्र प्रताप यादव हिंडालको हॉस्पिटल रेणुकूट में भर्ती है और उनकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब है डॉक्टर्स द्वारा फ्रेश ब्लड की डिमांड की गई फैमिली मेंबर के पास दूसरे रक्त समूह के दाता थे जैसे ही इसकी सूचना मिली और ग्रुप में पोस्ट किया गया तुरंत गौतम अग्रवाल ब्लड बैंक पहुँचकर अपने अनमोल रक्त का 32वीं बार रक्त दान कर पुण्य के भागी बने। संस्था प्रमुख दिलीप दुबे ने कहा कि गौतम अग्रवाल के द्वारा महादान का कार्य किया गया और इन्होंने एक अजनबी के लिए रक्तदान कर इंसानियत का मान रखा इसीलिए कहते हैं कि ना दिन, ना रात, ना मौसम देखा करते हैं, हम रक्तदानी है, बस हालात देखा करते हैं।

गौतम अग्रवाल ने लोगो से अपील किया है कि अगर आप भी 18 वर्ष के हैं वजन 45 किलो है और पिछले 6 माह में कोई बड़ा ऑपरेशन नहीं हुआ है और हिमोग्लोबिन 12.5 है और आप पुरुष है तो साल में चार बार और महिला है तो तीन बार रक्तदान कर किसी को जिंदगी देने की खुशी का अनुभव कर सकते हैं। इस मानवता पूर्ण कार्य के लिए गौतम अग्रवाल के साथियो ने उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा कर रहे है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On