June 24, 2025 4:17 PM

Menu

हैंडपंप न बनने से पानी की किल्लत, ग्रामीण परेशान।

खलियारी/ सोनभद्र

वीवीएस मौर्य – सोनप्रभात

 

नगवां ब्लाक के ग्राम पंचायत पनिकप खुर्द में दर्जनो हैण्ड पम्प खराब होने के कारण ग्रामीण पानी के लिए परेशान हैं। बताया गया कि ग्राम पंचायत पनिकप खुर्द के बेउवा में शिव कुमार व रामबिलास के घर के पास का हैंडपंप, पनिकप खुर्द रामरतन यादव व रामनगीना के घर के पास बलियारी में प्रा. स्वा. केन्द्र आदि स्थानों पर हैण्ड पम्प खराब होने के कारण लगभग 500 मीटर दुर से पानी लाने को मजबूर हैं।

कोरोना वायरस को लेकर सरकार द्वारा ग्रामिणो के बचाव में लाकडाउन किया गया है। लेकिन ग्राम प्रधान व सचिव के द्वारा हैण्ड पम्प न बनवाकर ग्रामिणो को परेशान किया जा रहा है ।जबकि वर्ष 2016/17 में कुल 20 हैंडपंप मरम्मत में 20 हजार के दर से कुल 400000/लाख खर्च दिखाया गया है।वर्ष 2017/18 में कुल नौ हैंडपंप मरम्मत कार्य में 180000/ दिखाया गया है।वर्ष 2018/19 में कुल 14 हैंडपंप मरम्मत कार्य में कुल 280000/खर्च दिखाया गया है।वर्ष 2019/20 में कुल दस हैंडपंप मरम्मत कार्य में 200000/ खर्च दिखाया गया है। वर्ष 2020/21का अभी रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं हो पाया है।इसके अलावा सोख्ता गड्ढा. फाउंडेशन. रीबोर. समरसिंबल.पानी टंकी. इत्यादि मे लाखों का गोलमाल दिखाई दे रहा है।हैंडपंप न बनवाकर टैंकर से पानी की सप्लाई की जा रही है।इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सचिव व ग्राम प्रधान मिलकर क्या गूल खिला रहे हैं।सम्बंधित अधिकारी क्या कर रहे हैं।अगर निश्पक्ष जांच होगी तो लाखों का गोलमाल सामने आएगा।ग्रामीणों ने जिलाधिकारी महोदय से जांच की मांग की है ताकि सरकारी धन का बन्दरबांट रूक सके।

Ad- Shivam Medical

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On