February 6, 2025 3:39 PM

Menu

11 सौ दीपों से रौशन हुआ अजीरेश्वर धाम का सरोवर।

  • देव दीपावली पर सजी रंगोली अतिशबाजी रहा आकर्षण का केंद्र।

बीजपुर / सोनभद्र – विनोद गुप्त / सोन प्रभात

बीजपुर। रविवार की शाम देव दीपावली के अवसर पर अजीरेश्वर धाम का सरोवर घाट ग्यारह सौ मिट्टी के दियो से रोशन हुआ। सतरंगी छटा के बीच अजीरेश्वर धाम,राधा कृष्ण मंदिर, दुर्गा मंदिर, हनुमान मंदिर , विश्वकर्मा मंदिर के अलावा मंदिर परिसर तथा अंजीर नदी के घाट की बनी सीढ़ियों पर सजे दीप एक साथ जगमगाये तो मानों चाँद जमीन पर उतर आया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अजीरेश्वर धाम परमार्थ जन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष न्यास कर्ता राजेन्द्र सिंह बघेल पत्नी सुलोचना सिंह बघेल और सह अतिथियों संग अजीरेश्वर धाम ट्रस्ट के समस्त पदाधिकारियो के साथ दीप प्रज्वलित कर धाम के सरोवर पर देव दीपावली मनाई गई। ततपश्चात धाम के बिभिन्न मंदिरों में विराजमान देवी देवताओं की आरती की गई और उपस्थित जन समुदाय को प्रसाद बितरण किया गया।

कार्यक्रम में आर के सिह,अशोक चौरसिया, गणेश शर्मा,त्रिभुवन नारायण सिंह, श्यामसुंदर जायसवाल, मुन्ना सिंह,राजकुमार सिंह, राहुल सिंह, डॉ ब्रम्हजीत सिंह सहित संस्कृतिक समिति के पदाधिकारी व समस्त सदस्यगण और भारी संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे और ग्रामीण उपस्थित थे।

Ad- Shivam Medical

The specified slider is trashed.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On