March 15, 2025 8:09 PM

Menu

110 ग्राम हेरोइन के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

डाला/अनिल कुमार अग्रहरि/सोनप्रभात लाइव

डाला सोनभद्र।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ की बरामदगी तथा इसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 20.02.2024 को समय प्रातः 10.35 बजे सेवा सदन मोड़ डाला के पास से थाना चोपन पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त 1. राजेन्द्र राजभर पुत्र स्व0 शंकर राजभर, निवासी चूड़ी गली डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 30 वर्ष के कब्जे से 110 ग्राम हेरोइन बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी/गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 40/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गयी ।

अभियुक्त उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0- 342/2020 धारा- 8/20 NDPS Act थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
2.मु0अ0सं0- 94/2022 धारा- 8/20 NDPS Act थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
3.मु0अ0सं0- 298/2021 धारा- 60 आबकारी अधिनियम थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
4.मु0अ0सं0- 20/2020 धारा- 147,148,308,323,325,504,506 भादवि थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
5.मु0अ0सं0- 260/2020 धारा- 323,325 भादवि थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
6.मु0अ0सं0- 351/2015 धारा- 379,411 भादवि थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।
2.उ0नि0 राजेश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी डाला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।
3.का0 सत्यप्रकाश, चौकी डाला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।
4.का0 रंजीत कुमार सरोज, चौकी डाला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On