भाजपा मण्डल प्रभारी दीपक गोड़ के नेतृत्व में चला प्लास्टिक मुक्त,स्वच्छता अभियान,थाना परिसर में किया वृक्षारोपण।

उमेश कुमार , सोनप्रभात–
बभनी- सोनभद्र–
- थाना परिसर में भाजपा मंडल प्रभारी ने कार्यकर्ताओं संग किया वृक्षारोपण, चला प्लास्टिक मुक्त अभियान।
बभनी। पूरे देश मे जिस प्रकार से भाजपा कार्यकर्ता पूरे देश में प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रुप मे मना रहे है जिसके क्रम में आज बभनी में भाजपाईयो ने मण्डल प्रभारी दीपक गोड़ के नेतृत्व में सेवा सप्ताह के पांचवें दिन प्रधानमंत्री के जन्मदिन शुभ अवसर पर प्लास्टिक मुक्त भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विधानसभा दुध्दी के बभनी मंडल के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और प्लास्टिक मुक्त अभियान के साथ मोदी जी की विशेष मिशन स्वच्छता अभियान को मूर्त रूप दिया।
कार्यक्रम के दौरान बभनी मण्डल के प्रभारी व वर्तमान में अनुसुचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री दीपक सिंह गोड़ के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बभनी पर कार्यक्रम का आयोजन कर प्लास्टिक मुक्त स्वच्छता अभियान चलाया गया।वही अभियान के दूसरे चरण में मोदी जी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रुप के तहत बभनी थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक अविनाश चंद्र सिन्हा की मौजूदगी में वृक्षारोपण किया गया,जिसमे मुख्य रूप से बभनी के भाजपा व भाजयुमो पदाधिकारीओ के राष्ट्रीय मंत्री, व थाना प्रभारी अविनाश चंद्र सिन्हा मौजूद रहे।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद दुबे, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुधिर कुमार पाण्डेय, जिला कार्यसमिति सदस्य त्रिभुवन खरवार,मंडल मंत्री यदुवीर खरवार, भाजपा मीडिया प्रभारी उमेश कुमार रौनियार,मंडल महामंत्री लालकेश कुशवाहा, मंडल उपाध्यक्ष जवाहर जोगी,मंडल उपाध्यक्ष भुवनेश्वर प्रसाद, मंडल उपाध्यक्ष शिव प्रसाद गुप्ता, स्नातक चुनाव प्रभारी क्षेत्र दुद्धी सत्यनारायण तिवारी,पूर्व मंडल अध्यक्ष तुलसीराम प्रजापती, ग्राम प्रधान बभनी राजनारायण गुप्ता,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी अधीक्षक डॉ. गिरधारी लाल, आईटी विभाग बभनी के मण्डल संयोजक उमेश कुमार गुप्ता सहित अन्य कई जनता व कार्यकर्ता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे।