मुख्य समाचार
सोनभद्र-: गैस सिलेंडर फटने से चार झुलसे।

सोनभद्र – सोनप्रभात
वेदव्यास सिंह मौर्य
रावर्टसगंज न्यू कालोनी स्थित एक मकान में भोजन बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के चार लोग बूरी तरह से झुलस गए।रावर्टसगंज न्यू कालोनी में विनोद गुप्ता का परिवार रहता है।मंगलवार की सुबह भोजन बनाते समय अचानक सिलेंडर फट गया जिसके चपेट में आने से विनोद गुप्ता 58 वर्ष पुत्र स्व.कृष्ण कुमार, मंजू 52 पत्नी विनोद कुमार, मोनू गुप्ता 25 वर्ष पुत्र विनोद गुप्ता, निशा 22 वर्ष पत्नी मोनू गुप्ता झुलस गए। साथ ही लाखों की क्षति भी हो गई।
सभी को अस्पताल पहुंचाया गया जिसमें विनोद गुप्ता व निशा की स्थिति गम्भीर देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।रावर्टसगंज कोतवाली पुलिस जांच कर रही है।