मुख्य समाचार
सोनभद्र -: जिलाधिकारी के निर्देशानुसार दुद्धी एसडीएम बनें रमेश कुमार, कई अधिकारी हुए इधर से उधर।

सोनभद्र – सोनप्रभात
जितेंद्र चन्द्रवंशी – आशीष गुप्ता
सोनभद्र जिलाधिकारी एस राजलिंगम के निर्देशानुसार नव सृजित तहसील ओबरा में राजकीय कार्य सम्पादित करने हेतु कई अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया।
- – प्रकाश चन्द्र ( उपजिलाधिकारी) वर्तमान तैनाती दुद्धी तहसील को ओबरा जिलाधिकारी के पद पर स्थानांतरित किया गया।
- – रमेश कुमार (डिप्टी कलेक्टर) वर्तमान तैनाती कलेक्ट्रेट मुख्यालय को उपजिलाधिकारी दुद्धी के पद पर स्थानांतरित किया गया।
- – ब्रजेश कुमार वर्मा (तहसीलदार) वर्तमान तहसीलदार दुद्धी को तहसीलदार सदर के पद पर नवीन तैनाती कर स्थानांतरित किया गया।
- – सुनील कुमार (तहसीलदार) वर्तमान तहसीलदार सदर को तहसीलदार ओबरा के पद पर स्थानांतरित किया गया।

- – सुरेश चंद्र (तहसीलदार) वर्तमान तहसीलदार न्यायिक को दुद्धी तहसीलदार के पद पर स्थानांतरित किया गया।
- – रवि प्रजापति (नायब तहसीलदार) वर्तमान नायब तहसीलदार रॉबर्ट्सगंज को नायब तहसीलदार ओबरा के पद पर स्थानांतरित किया गया।
उक्त सभी स्थानांतरण सोनभद्र जिलाधिकारी एस0राजलिंगम के निर्देशानुसार किये गए है।