बभनी भाजपाइयों ने मनाया पं0 दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, चित्र पर किया पुष्प अर्पित।

- भाजपा सोनभद्र के सभी मंडलो में बूथ स्तर पर मनाया गया जयंती,भाजपा, व भाजयुमों कार्यकर्ता रहे मौजूद।
बभनी – सोनभद्र
उमेश कुमार – सोनप्रभात
बभनी। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज बभनी में सेक्टर प्रभारी प्रेमचंद गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यकर्ता व पदाधिकारीओ के साथ उपस्थित होकर बभनी बाजार स्थित शिव मंदिर प्रांगण मे पंडित दीनदयाल जी की जयंती मनाई तथा कार्यकर्ताओ द्वारा उनकी चित्र पर माल्यार्पण किया।
जिसमें कार्यक्रम का संचालन महामंत्री लालकेश कुशवाहा ने किया साथ ही उनके जीवन पर प्रकाश डालने क्रम में पूर्व मण्डल अध्यक्ष व जिला कार्यसमिति सदस्य त्रिभुवन खरवार जी ने विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।
जिसमें मुख्य रूप से बुथ अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता जी, सुधिर कुमार पाण्डेय जी अध्यक्ष भाजयुमों, प्रमोद कुमार दुबे अध्यक्ष भाजपा मंडल बभनी, सत्यनारायण तिवारी मण्डल उपाध्यक्ष बभनी, समेत लालकेश कुशवाहा भाजपा महामंत्री बभनी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष द्वारिका रौनियार जी, रविशंकर पाण्डेय जी, उमेश कुमार जी,लालता पाण्डेय उपाध्यक्ष भाजयुमो,बूथ अध्यक्ष कुंजबिहारी,लक्ष्मी जायसवाल, श्याम गुप्ता, शम्भूनारायण गुप्ता, सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारीओ ने मौजूद होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।