भारत का इकलौता प्रदेश, जहां अभी भी नही है एक भी कोरोना मरीज।
आलेख-: एस0के0गुप्त ‘प्रखर’ – सोनप्रभात
देश में कोरोना वायरस संक्रमण (Covid-19 के कुल मामले 67 लाख के ऊपर पहुंच गए हैं। साथ ही अब तक एक लाख लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन इसके बावजूद भारत मे लक्षद्वीप एक प्रदेश ऐसा है, जहां अब तक एक भी कोरोना वायरस संक्रमण (Covid-19) का केस नहीं आया है। लक्षद्वीप केंद्र शासित प्रदेश में देखने को मिला है। इस राज्य में एक भी कोरोना वायरस केस सामने ना आने पर यहां के लोगों ने राहत की साँस ली है। इसके कारण प्रदेश में अब सभी स्कूलों को खोल दिया गया है। वहीं पूरे देश में अब तक दूसरी जगह कहीं स्कूल नहीं खुले हैं।
लक्षद्वीप में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुये लॉकडाउन लगाया गया था। एक ओर जहां देश के दूसरे प्रदेशो में बड़ी संख्या में कोरोना वायरस संक्रमण के मरीजों के मामले लगातार सामने आ रहे है, तो दूसरी ओर लक्षद्वीप अब तक कोरोना से अछूता रहा है।
कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आने से लक्षद्वीप में कक्षा एक से कक्षा पाँच तक के स्कूल खोल दिए गए हैं। स्कूल में शिक्षकों ने बच्चों का स्वागत बड़ी धूमधाम से किया है।
लक्षद्वीप में इससे पहले कक्षा छः से बारह तक की कक्षाओं वाले स्कूल इक्कीस सितंबर को खोल दिए गए थे। बच्चे भी खुशी-खुशी स्कूल आने के लिये तैयार हो गए।