gtag('config', 'UA-178504858-1'); केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन, चिराग पासवान ने ट्वीट कर दिया जानकारी। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचारदेश

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन, चिराग पासवान ने ट्वीट कर दिया जानकारी।

सोनप्रभात – एस0के0गुप्त ‘प्रखर’

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके बेटे ने उनके निधन के बारे ट्वीट कर जानकरी दी। चिराग ने अपने बचपन का एक फोटो ट्वीट किया, जिसमें वे पासवान के गोद में बैठे हैं और लिखा है– “पापा… अब आप इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन मुझे पता है कि आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ है।”

रामविलास पासवान – फाइल फोटो

रामविलास पासवान पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और दिल्ली के साकेत स्थित अस्पताल में भर्ती थे।

साभार – ट्विटर

रामविलास पासवान के निधन पर प्रधानमंत्री ने दुःख व्यक्त करते हुए वे इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक ऐसा शून्य हो गया है, जिसे शायद कभी नहीं भरा जा सकेगा। राम विलास जी का जाना यह व्यक्तिगत क्षति है। मैंने अपना दोस्त और मजबूत सहयोगी खो दिया।

 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि देश ने एक विज़नरी नेता को खो दिया है। राष्ट्रपति ने कहा- वह संसद में सबसे सक्रिय और लंबे समय तक सेवा करने वाले सदस्यों में से एक थे। वह दबे कुचलों की आवाज थे।  

रामविलास पासवान कब-कब कैबिनेट मंत्री रहे-

  • 1989- श्रम कल्याण मंत्री
  • 1996- रेल मंत्री
  • 1996- संसदीय मामलों के मंत्री
  • 1999- संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री
  • 2001- कोयला और खदान मंत्री
  • 2004- रसायन व उर्वरक, स्टील मंत्री
  • 2014 और 2019- उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय और पीडीएस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close