February 7, 2025 12:13 AM

Menu

बभनी भाजयुमों कार्यकर्ताओ ने केन्द्रीय मन्त्री रामविलास पासवान के निधन पर किया शोक सभा का आयोजन।

बभनी भाजयुमों कार्यकर्ताओ ने केन्द्रीय मन्त्री रामविलास पासवान के निधन पर किया शोक सभा का आयोजन।

उमेश कुमार , सोनप्रभात–
बभनी- सोनभद्र–

 

बभनी। थाना क्षेत्र अंतर्गत भाजयुमों मण्डल बभनी के कार्यकर्ताओं ने आज रामबिलास पासवान जी के निधन पर शोक व्यक्त किया जिन्होंने बताया कि लोकजनशक्ति पार्टी के संस्थापक व केन्द्रीय मन्त्री रामविलास पासवान के निधन भाजपा परिवार के लिए एक बड़ी अपूर्णीय क्षती है जिसे भुला नही जा सकता साथ ही रामबिलास पासवान जी भारत के बिहार राज्य अंतर्गत खगड़िया के शहरबन्नी गाँव के साधारण परिवार में 5 जुलाई 1946 को पैदा हुए रामविलास पासवान जी ने छात्रसंघ के चुनाव से राजनीति में कदम रखा और 23 वर्ष की अवस्था में 1969 में पहली बार विधानसभा में जीत दर्ज करके पहुंचे जिसके बाद 1977 में लोकसभा के चुनाव में हाजीपुर से जीतकर विश्व रिकॉर्ड बना दिया ,इसके लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज हो गया। 1989 के लोकसभा चुनाव में अपने ही रिकॉर्ड को उन्होंने तोड़ दिया ।इस तरह वे आठ बार लोकसभा के सदस्य रहे और मन्त्री भी बने। जे.पी.आंदोलन के मुख्य किरदार रहे रामविलास पासवान जी ने हमेशा गरीबो,दलितों व वंचितों के लिए संघर्ष किया।मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू करवाने में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही हैं।चार दशक से बिहार की राजनीति में एक मजबूत स्तंभ के रूप में किरदार निभाने वाले पासवान जी भारतीय राजनीति के कुशल व बड़े हस्ताक्षर थे। जिनका दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में कल शाम 8 अक्टूबर 2020 को निधन हो गया जो भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति है।।उपभोक्तामामले,खाद्य व रसद विभाग के मन्त्री रहे रामविलास पासवान के निधन पर युवा मोर्चा बभनी के कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया। और गहरा दुःख जताते हुए ईश्वर से प्रार्थना किया कि उनकी आत्मा को शान्ति मीले साथ ही परिवार के सदस्यों के साथ शुभचिंतको को भी धैर्य धारण प्रदान करने की शक्ति प्रदान करे।

 

भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल बभनी के द्वारा वर्तमान में रहे केंद्रीय मंत्री आदरणीय रामविलास पासवान जी के निधन पर शोक संवेदना एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही भगवान से प्रार्थना किया कि मृत आत्मा को अपने शुभ चरणों में स्थान दे साथ ही परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
जिसमें भाजपा मंडल बभनी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूर्व जिला मंत्री दिवाकर चौबे, मण्डल उपाध्यक्ष अमित कुमार, बूथ अध्यक्ष राधेश्याम खरवार, रामलक्षन खरवार,रामनरायन पाण्डेय, सहित कई लोग मौजूद रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On