
14 लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन, जिला उपाध्यक्ष, जिला महासचिव, जिला मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हुलास प्रसाद गुप्ता की उपस्थिति में ली सदस्यता।
दुद्धी – सोनभद्र – जितेंद्र चन्द्रवंशी/ सोनप्रभात
दुद्धी सोनभद्र अंतर्गत आज डिहवार बाबा वार्ड 10 रामनगर दुद्धी पर आज कांग्रेस पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं का बैठक आहूत की गई। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हुलास प्रसाद गुप्ता ने की।
इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कमलेश ओझा , महासचिव बृजेश तिवारी, सचिव अश्वनी त्रिपाठी आदि के निर्देशन में स्थानीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रमाशंकर यादव वेद प्रकाश के कुशल संचालन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें विभिन्न पार्टी के उपेक्षा के शिकार 14 लोगों ने कांग्रेस पार्टी की टोपी गमछा और बिल्ला लगाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। जिसमें प्रमुख रुप से राजेश कुमार मिश्रा, अजीत तिवारी , अंकित कुमार चौबे, उपेंद्र कुमार सिंह ,जिला जीत सिंह गौड़, शैलेश कुमार तिवारी, अभिषेक कुमार मिश्रा, मिथिलेश कुमार मिश्रा शैलेश कुमार दूबे, शिव शंकर भुइयां , अनिल सिंह गौड़ अभिषेक तिवारी,निरंजन तिवारी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिसमें कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी , प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी के कुशल निर्देशन में विश्वास जताया गया।
इस मौके पर हृदय कुमार सिंह अरुण कुमार चौबे, बलधारी राम , शब्बीर अहमद , मानमती गौड़, आदि लोग मौके पर मौजूद रहे l