नगवां ब्लाक में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ।
सोनभद्र– सोनप्रभात
वेदव्यास सिंह मौर्य
नगवा ब्लाक में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ का ब्लॉक अधिवेशन/ चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रवि भूषण सिंह, जिला अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ सोनभद्र व विशिष्ट अतिथि के रूप में आशा भारती मंडल उपाध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ मिर्जापुर मंडल व धीरेंद्र तिवारी, जिला महामंत्री पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ सोनभद्र उपस्थित रहे।
चुनाव प्रक्रिया संगठन के नियमानुसार प्रथम चुनाव पर्यवेक्षक जनार्दन तिवारी, जिला प्रवक्ता पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ सोनभद्र व द्वितीय चुनाव पर्यवेक्षक हेमंत चतुर्वेदी, मंत्री चतरा की निगरानी में संपन्न हुआ।
चुनाव प्रक्रिया में ब्लॉक अध्यक्ष पद का चुनाव प्रत्याशी भुनेश्वर सिंह,अतुल चतुर्वेदी,श्यामसुंदर, महेंद्र जायसवाल,अरुणेश पाण्डेय, प्रभु नारायण सिंह, विपिन पाण्डेय के बीच हुआ। जिसमें महेंद्र जायसवाल ने अपने निकटतम प्रत्याशी भुनेश्वर सिंह व अतुल चतुर्वेदी से 06 मतों के सापेक्ष 25 मत पाकर 19 मतों से जीत हासिल की।
ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, आरती जयसवाल, उर्मिला देवी, ब्लॉक मंत्री विनोद मिश्रा, लेखाकार विनोद कुमार तिवारी, आय-व्यय निरीक्षक वीरू प्रजापति तथा कोषाध्यक्ष अब्दुल कादिर को निर्विरोध चुना गया।चुनाव में निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र जायसवाल व ब्लॉक मंत्री विनोद मिश्र ने शिक्षकों को निःस्वार्थ रूप से शिक्षक हित में कार्य करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि रवि भूषण सिंह ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी तथा शिक्षक हित में नि:स्वार्थ सक्रिय होकर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी इस चुनाव प्रक्रिया में शिक्षा उमाकांत पांडेय, राम सरीखा श्रीकांत दूबे,अरविंद पाण्डेय, अरुण मौर्य, मुकेश, नर्वदेश्वर तिवारी, सुनील मौर्य, आरती जायसवाल सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे तथा सभी ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लेते हुए मतदान किया किया।