gtag('config', 'UA-178504858-1'); आज से शुरू होने जा रहा IPL2021, RCB भिडेगी गत चैम्पियन MI से ,यहां देखें आंकडे IPL इतिहास में अब तक के। - सोन प्रभात लाइव
खेल

आज से शुरू होने जा रहा IPL2021, RCB भिडेगी गत चैम्पियन MI से ,यहां देखें आंकडे IPL इतिहास में अब तक के।

Story Highlights

  • IPL-14 going to start today, RCB(Royal Challengers Banglore) will compete with defending champions Mumbai Indians. see here the statistics so far in IPL history.
  • IPL 2021: मुंबई इंडिंयन्स MI इस टी20 लीग की सबसे सफल टीम है, जो पांच बार खिताब जीत चुकी है। इसके साथ पिछले लगातार दो सीजन से टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया है और इस फ्रेंचाइजी की नजरें खिताबी हैट्रिक जमाने पर होगी।
  • कल 09 अप्रैल को होगा दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल के साथ। 

– आशीष कुमार गुप्ता “अर्ष”– सोनप्रभात 

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)  के 14वें सीजन (IPL 2021) का आगाज शुक्रवार यानी 9 अप्रैल से हो रहा है, टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के बीच खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (Chepauk) में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में मुंबई इंडियंस अबतक पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है। वहीं, विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाली आरसीबी को अपने पहले खिताब का इंतजार है।

  • दर्शकों को स्टेडियम में आने की नही है इजाजत– 

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण लीग का आयोजन जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में होगा और दर्शकों को स्टेडियम में आने की इजाजत नहीं होगी।

  • सिर्फ इन शहरों में खेले जायेंगे मैच– 

कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल 2021 के सभी मैच भारत के सिर्फ छह शहरों में खेले जाएंगे- 

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता,चेन्नई,बेंगलुरु और हैदराबाद।

IPL14  का फाइनल मैच 30 मई को खेला जाएगा। इस साल टूर्नामेंट में किसी भी टीम को अपने होम ग्राउंड का फायदा नहीं मिलेगा। यानी कोई भी टीम अपने घरेलू मैदान पर मैच नहीं खेलेगी। कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस साल आईपीएल में कई बदलाव हैं। इन बदलावों और बायो बबल के साथ क्रिकेट के इस बड़े टूर्नामेंट का आगाज हो रहा है।

  • आइए आईपीएल के 14वें सीजन के शुरू होने से पहले एक नजर डालते हैं पिछले 13 सीजन के सभी महत्वपूर्ण रिकॉर्ड्स पर- 

सबसे ज्यादा बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाने वाली टीमें:

  1. मुंबई इंडियंस (5 बार)- 2013, 2015, 2017, 2019, 2020
  2. चेन्नई सुपर किंग्स (3 बार)- 2010, 2011, 2018
  3. कोलकाता नाइट राइडर्स (2 बार)- 2012, 2014
  4. सनराइजर्स हैदराबाद (1 बार)- 2016
  5. राजस्थान रॉयल्स (1 बार)- 2008

सर्वकालिक शीर्ष पांच बल्लेबाजी रिकॉर्ड:

सर्वाधिक रन स्कोरर:
विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) 5878
सुरेश रैना (चेन्नई सुपरकिंग्स) 5368
डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) 5254
रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस ) 5230
शिखर धवन (दिल्ली कैपिटल्स) 5197

सबसे ज्यादा शतक:
क्रिस गेल (पंजाब किंग्स) 6
विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) 5
डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) 4
शेन वॉटसन (चेन्नई सुपरकिंग्स) 4
एबी डिविलियर्स (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) 3

सबसे ज्यादा अर्धशतक:
डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) 48
शिखर धवन (दिल्ली कैपिटलस) 41
रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस) 39
विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) 39
सुरेश रैना (चेन्नई सुपरकिंग्स) 38

सर्वाधिक छक्के:
क्रिस गेल (पंजाब किंग्स) 349
एबी डिविलियर्स (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) 235
महेंद्र सिंह धोनी (चेन्नई सुपरकिंग्स) 216
रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस) 213
विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) 201

सर्वाधिक चौके:
शिखर धवन (दिल्ली कैपिटल्स) 591
डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) 510
विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) 503
सुरेश रैना (चेन्नई सुपरकिंग्स) 493
गौतम गंभीर (कोलकाता नाइट राइडर्स) 491

सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट:
आंद्रे रसेल (कोलकाता नाइट राइडर्स) 182.33
निकोलस पूरन (पंजाब किंग्स) 165.39
सुनील नरेन (कोलकाता नाइट राइडर्स) 164.27
हार्दिक पंड्या (मुंबई इंडियंस) 159.26
मोइन अली (चेन्नई सुपरकिंगस) 158.46

 

उच्चतम व्यक्तिगत स्कोर:
क्रिस गेल (पंजाब किंग्स) 175 (66 गेंद), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से पुणे वारियर्स इंडिया के खिलाफ
ब्रैंडन मैकुलम (कोलकाता नाइट राइडर्स) 158 (73 गेंद) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
एबी डिविलियर्स (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ) 133 (59 गेंद) बनाम मुंबई इंडियंस
लोकेश राहुल केएल राहुल (पंजाब किंग्स) 132 (69 गेंद) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
एबी डिविलियर्स (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ) 129 (52 गेंद) बनाम गुजरात लायंस

गेंदबाजी रिकॉर्ड:

सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज:
लसिथ मलिंगा (मुंबई इंडियंस) 170
अमित मिश्रा (दिल्ली कैपिटल्स) 160
पीयूष चावला (मुंबई इंडियंस) 156
ड्वेन ब्रावो (चेन्नई सुपरकिंग्स) 153
हरभजन सिंह (कोलकाता नाइट राइडर्स) 150

मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी:
अल्जारी जोसेफ (मुंबई इंडियंस) 12 रन पर छह विकेट बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
सोहेल तनवीर (राजस्थान रॉयलस) 14 रन पर छह विकेट बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स
एडम जम्पा (राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स) 19 रन पर छह विकेट बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
अनिल कुंबले (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ) पांच रन पर पांच विकेट राजस्थान रॉयल्स

सर्वश्रेष्ठ इकोनॉमी रेट:
राशिद खान (सनराइजर्स हैदराबाद) 6.24
अनिल कुंबले (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ) 6.57
ग्लेन मैकग्रा (दिल्ली डेयरडेविल्स/डेक्कन चार्जर्स) 6.61
मुथैया मुरलीधरन (चेन्नई सुपरकिंग्स) 6.67
रोलोफ वान डेर मर्व (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ) 6.74

Tags

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close