gtag('config', 'UA-178504858-1'); बीजपुर:-दीपावली पर बिजली आपूर्ति ने दिया धोखा अंधेरे में गुजर गया पर्व - सोन प्रभात लाइव
अन्यआम मुद्देआस-पासमुख्य समाचार

बीजपुर:-दीपावली पर बिजली आपूर्ति ने दिया धोखा अंधेरे में गुजर गया पर्व

बीजपुर(विनोद गुप्त)सोनप्रभात

नधिरा सबस्टेशन के बकरिहवा फीडर की बिजली आपूर्ति बेलगाम हो गयी है। रखराखव और देखभाल के अभाव में उपभोक्ताओं पर फाल्ट भारी पड़ रहा है।पहले नवरात्रि में बिजली ने जमकर धोखा दिया था अब दीपावली पर आपूर्ति बदहाल होने से ग्रामीण अंचल के रहवासियों की दीपावली अंधेरे में गुजर गयी।रविवार शाम सात बजे बिजली गयी तो रात नौ बजे चालू जरूर हुई लेकिन आधीरात को फिर गयी तो सोमवार सुबह तक गायब रही। बताया गया कि 33 केवीए ओवरलोड़ के कारण बन्द हो रहा है तो एलटी लाइन ओवरलोड़ के कारण फाल्ट में चली जा रही है। गौरतलब हो कि सरकारी आदेश निर्देश भले ही यूपीपीसीएल के अधिकारियों को है कि 18 घण्टा गाँवो में आपूर्ति जरूर की जाय और तौहर पर्वो पर विशेष सतर्कता बरतने के आदेश के वावजूद बिजली आपूर्ति के प्रति अधिकारी और कर्मचारी संजीदा नही हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि घरो पर लगाएं गए झालर सजावट आदि बिजली बिभाग के लापरवाही की भेंट चढ़ गया पूरी रात घरो में अंधेरा होने से हिंदुओं का महत्वपूर्ण पर्व चौपट हो गया।संजय, राजेश, विकास, माताप्रसाद, हीरालाल,राजेश, सीताराम,बद्री सहित अनेक ने कहा कि अब छठपूजा का पर्व भी बदहाल बिजली आपूर्ति की भेंट चढ़ेगा। बताते चले कि बकरिहवा फीडर से तीन दर्जन गाँवों को बिजली आपूर्ति की जाती है बदहाल आपूर्ति के कारण हजारों लोग खामियाजा भोग रहे हैं। इस बाबत जेई महेश कुमार से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनका फोन बन्द था। एसडीओ राहुल सुंदरम ने फोन नही उठाया जिसके कारण सटीक जानकारी विभाग की नही मिल पायी। खबर लिखे जाने तक आपूर्ति बंद थी।

Tags

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close