
स्वस्थ भारत के लिए – कल “पिंकथान डे” पर दुद्धी में दौड़ेगी नारी शक्ति।
दुद्धी – सोनभद्र
जितेंद्र चन्द्रवंशी – सोनप्रभात
- 👉राष्ट्रीय स्तर के महिला खिलाड़ी के द्वारा जन-जन को फिटनेस का दिया जाएगा मंत्र प्रातः 5:00 बजे से 10:00 के तक होगा आयोजन।
दुद्धी सोनभद्र रामलीला मैदान अर्थात टाउन क्रिकेट क्लब मैदान दुद्धी स्वस्थ भारत के सपने को साकार करने के उद्देश्य के मद्देनजर कल दिनांक 1 नवंबर 2020 को प्रातः 5:00 बजे नारी सशक्तिकरण के नेतृत्व का आगाज पिंक थान के दिशा निर्देश पर दौड़ का आयोजन कड़ी मशक्कत के मेहनत के फल स्वरुप टाउन क्रिकेट मैदान से मां काली मंदिर अमवार मोड दुद्धी तक स्वस्थ भारत की प्रतिमूर्ति नारी शक्ति दौड़ लगाएंगी, पर यह तीसरा पिंकथान डे है, जिसमें दुुद्धी परिक्षेत्र के स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता के लिए महिलाएं दौड़ेगी।
राष्ट्रीय खिलाड़ी और पिंकथान एंबेसडर संगीता वर्मा
ने बताया कि इस रेस का मुख्य उद्देश्य यह है कि, हालात कैसे भी हो रुकना नहीं है।“अनस्टॉपेबल नो मैटर व्हाट” महिलाओं को हर हाल में अपने आप को फिट रखना है ताकि परिवार भी स्वस्थ रहें और स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके । पिंकथान का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से घरेलू महिलाओं को घर से निकलकर दौड़ने के लिए प्रेरित करना है, उनको अपनी फिटनेस के लिए मानसिक व शारीरिक एवं भावनात्मक रूप से मजबूत बनाने का प्रयास है। पिंकथान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं के फिटनेस की चैन है, जिसको एक्टर एवं मॉडल मिलिंद सोमन द्वारा 8 वर्ष पूर्व शुरू किया गया है। यह 233 लोकेशन 77 शहरों व 10 देशों के 20,000 प्रतिभागी एक साथ पूरी दुनिया में दौड़ेंगे इस कार्यक्रम में नगर पंचायत दुद्धी शिक्षा विभाग दुद्धी और प्रगतिशील जनमानस का सहयोग प्राप्त है।
इस कार्यक्रम की सहायक अंबेडकर वंदना कुशवाहा जो महिलाओं को विगत 1 माह से कार्यक्रम की सफलता के लिए महिलाओं को फिटनेस की तैयारी करा रही हैं।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय माननीय विधायक हरिराम चेरो जी है व विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष दुद्धी राजकुमार अग्रहरि जी व खंड शिक्षा अधिकारी दुद्धी आलोक कुमार जी हैं।
दुद्धी में इस तरीके के आयोजन से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और सरकार के द्वारा जो मिशन शक्ति अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है उसका भी सपना साकार नारी शक्ति की मिसाल के रूप में धावक सहित सहयोगी महिलाएं जोकिंग करते हुए दौड़ेगी जिससे महिलाओं के अंदर जागरूकता का प्रादुर्भाव होगा जिसका प्रबुद्ध लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा आयोजकों का किया है।