March 12, 2025 8:18 PM

Menu

13 वर्षीय बालक नहर में डूबा,हुई मौत।

वेदव्यास सिंह मौर्य -सोनभद्र(सोनप्रभात)

 

 

 

13 वर्षीय बालक नहर में डूबा खोजबीन जारी मौत करमा थाना क्षेत्र के बसेरा गांव में एक 13 वर्षीय बालक को नहर में में डुबने पर गांव में कोहराम मच गया।बता दें कि दीपक कुमार 13 वर्ष पुत्र नन्दू निवासी बगहीं से बहेरा अपने मौसा नरेश पुत्र विसुन के घर आया हुआ था।दिन के ग्यारह बजे के लगभग अपने मौसा की बकरी लेकर घाघर मुख्य नहर की तरफ चराने चला गया।नहर पार करते समय डूबने लगा। उसके मौसी का लड़का दौड़कर गांव में गया और सूचना दिया। गांव के लोग दौड़कर नहर पर आकर पानी में खोजबीन करने लगे लेकिन कोई पता नहीं चला। धीरे धीरे सूचना करमा थाने तक पहूंची। उप निरीक्षक विनोद यादव मय हमराही मौके पर पहुंचकर खोजबीन करने लगे लेकिन कोई पता नहीं चला। विनोद यादव ने बताया कि गोताखोरों को बुलाया गया है आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने बालक मृत अवस्था में पाया गया।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On