
पुण्यतिथि पर याद की गई डॉ0 रागनी प्रेम।
- Dr. Ragani Prem remembered on his death anniversary.
म्योरपुर– सोनभद्र
प्रशांत कुमार दुबे / आशीष गुप्ता– सोनप्रभात
म्योरपुर ब्लाॅक के गोविंदपुर आश्रम में स्थित सामाजिक संस्था बनवासी सेवा आश्रम में शुभचिंतकों एवं समाजसेवी ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सर्व धर्म प्रार्थना और पुष्प अर्पित करते हुए डॉक्टर रागनी प्रेम को याद किया।रागनी प्रेम की छठी पुण्यतिथि पर एक सभा एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया।
सम्बोधन के दौरान अनेक समाजसेवियों ने कहा कि जब यहां के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित थे तब डॉक्टर रागनी प्रेम ने यहां पर उनके लिए काम किया। वह क्षेत्र की समस्याओं के लिए बहुत ही संवेदनशील थी।
उन्होंने स्वास्थ्य शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को लेकर क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने का काम किया।
इस मौके पर सुभा प्रेम, डॉ विभा,विमल कुमार सिंह, यमुना प्रसाद, इंदुबाला सिंह, प्रमोद कुमार शर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित थे।