gtag('config', 'UA-178504858-1'); बभनी : भाजपा मण्डल अध्यक्ष ने धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

बभनी : भाजपा मण्डल अध्यक्ष ने धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण।

उमेश कुमार , संवाददाता –

बभनी , सोनभद्र –

  • “मौके पर धान बेच रहे किसानों से मुलाकात कर सुख दुःख को लेकर किया जन संवाद।

बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रमोद कुमार दुबे ने धान खरीदी केन्द्र चपकी का दौरा कर किसानों से बातचीत कर कुशल क्षेम जाना। वही धान खरीदी केन्द्रों में बोरियो की कमी की जानकारी लेते हुए गोदाम परिसर से धान का उठाव न होने को लेकर खरीद केन्द्र पर पहुंच किसानों से विचार विमर्श किया जिस दौरान उपस्थित किसानों ने कर्मचारियों के द्वारा धान खरीदी को लेकर संतोष जाहिर किया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि सभी किसानों की धान की खरीददारी होगी, सरकार के द्वारा धान खरीदी को लेकर कड़े निर्देश जारी किए गए हैं जिसमे किसी भी अधिकारी व कर्मचारी द्वारा अनियमितता, कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार दुबे, भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपचंद केशरी, अयोध्या प्रसाद, पप्पू राम, राजकुमार,उमेश कुमार सहित कई किसान व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close