gtag('config', 'UA-178504858-1'); वनरक्षक संघ की बैठक में बभनी में कार्यरत रामगोपाल दुबे को बनाया गया अध्यक्ष। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

वनरक्षक संघ की बैठक में बभनी में कार्यरत रामगोपाल दुबे को बनाया गया अध्यक्ष।

उमेश कुमार संवाददाता- सोनप्रभात ,बभनी सोनभद्र–

बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वन विभाग में कार्यरत कर्मचारी रामगोपाल दुबे को रविवार को आयोजित बैठक में अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति दिया गया है. जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश सहायक वन कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने म्योरपुर रेंजर परिसर में उत्तर प्रदेश वनरक्षक संघ की रेणुकूट वन प्रभाग से जुड़े कर्मचारियो की बैठक संपन्न हुई।

जिसमें सर्व सहमति से रेणुकूट वनरक्षक संघ का अध्यक्ष बभनी में तैनात वन विभाग के कर्मचारी रामगोपाल दुबे अध्यक्ष पद के लिए चुन लिया गया वही महामंत्री गोविंद कुमार. तथा उपाध्यक्ष के पद पर श्यामलाल. वरिष्ठ उपाध्यक्ष अगस्त मुनि तिवारी. संयुक्त मंत्री राधाकृष्ण पांडे. संगठन मंत्री लवलेश सिंह. प्रचार मंत्री विनीत कुमार सिंह. अवधेश कुमार. अखिलेश यादव.साजिद हुसैन आदि लोगों को चुना गया वही कार्यक्रम मुख्य रूप से धीरेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close