क्राइममुख्य समाचार
रामभुवन हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।
सोनभद्र – सोनप्रभात
वेदव्यास सिंह मौर्य
रामभुवन यादव हत्याकांड का खुलासा सोनभद्र पुलिस ने कर दिया है।बतादें कि मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी रामभुवन यादव सुकृत मे रहते थे,जमीन लेकर मकान बनवा रहे थे।कुछ दिन पूर्व ठिकेदारी के सम्बंध में सिंगरौली भी गए थे।घटना के दिन शराब के नशे में कहा सुनी होने पर आरोपी संजय परिहार गोली मारकर फरार हो गया।
मृतक के परिजनों के द्वारा एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
संजय परिहार व शिवम केशरी को गिरफ्तार कर उनके पास से हत्या में प्रयुक्त 32 बोर रिवाल्वर एक खोखा दो जिन्दा कारतूस एक स्कार्पियो बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया गया।
इसे भी पढ़ें –